प्रवीण त्यागी बने भाजपा सहयोग मंच के प्रदेशाध्यक्ष


गुरुग्राम। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण त्यागी को भाजपा सहयोग मंच का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की। श्री त्यागी ने अपने मनोनयन पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, भाजपा शीर्ष नेतृत्व व मंच के नेताओं का आभार जताया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों में खुशी का माहौल है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा में संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए प्रवीण त्यागी को भाजपा सहयोग मंच का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं की सिफारिश पर केंद्रीय नेतृत्व ने यह नियुक्ति की है। 

प्रवीण त्यागी लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और पार्टी के विभिन्न अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उन्हें संगठनात्मक अनुभव के साथ-साथ सामाजिक वर्गों से बेहतर संवाद के लिए जाना जाता है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में भाजपा सहयोग मंच राज्य के अलग-अलग वर्गों को पार्टी से जोड़ने में नई दिशा देगा। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह है और प्रदेशभर से उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है। वहीं, भाजपा नेतृत्व को उम्मीद है कि प्रवीण त्यागी के अनुभव से हरियाणा में सहयोग मंच की गतिविधियां और भी प्रभावशाली होंगी। गुरुग्राम के बादशाहपुर गांव निवासी प्रवीण त्यागी इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं। वह भारतीय रेलवे सलाहकार समिति और सांसद निधि कोष के सदस्य रहे तथा अखिल भारतीय ब्रहम ऋषि महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।



नियुक्ति के बाद प्रवीण त्यागी ने कहा कि यह दायित्व उन्हें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के आर्शीवाद से मिला है। उन्होंने दायित्व मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, महामंडलेश्वर भैया दास जी महाराज व हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत तमाम नेताओं का आभार जताया है। गौरतलब है कि श्री त्यागी को राव इंद्रजीत का करीबी माना जाता है।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال