भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने किया नमन

 भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने किया नमन



-पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मंगलवार को गुरुग्राम जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में उनके द्वारा देश को दिए गए योगदान को याद किया गया। उनके नेतृत्व में देश की तरक्की पर चर्चा की गई। कई नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि देने के बाद अपने संबोधन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने कहा कि आजादी के बाद नेहरू जी ने जिन संस्थाओं की नींव रखी, वे आज भी लोकतंत्र की रीढ़ हैं। उन्होंने देश को नई दिशा दी। पंडित जवाहर लाल नेहरू जी एक तपस्वी और भारत के भाग्य विधाता थे। उन्होंने शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त किया। 

पीसीसी सदस्य पंकज भारद्वाज ने कहा कि नेहरू ने स्वतंत्र भारत को आत्मनिर्भरता और विज्ञान की राह दिखाई। नेहरू जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए नेहरू जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि हिंद के जवाहर की विरासत और उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। 


पर्ल चौधरी ने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में पंडित जवाहर लाल नेहरू का योगदान अमूल्य है। जिनके विजन ने आधुनिक भारत को आकार दिया है, हम उन प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देते हैं। लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच के उनके आदर्श आज भी हमारे भविष्य का मार्गदर्शन करते हैं।इस मौके पर सुनीता सहरावत, कुलराज कटारिया,सूबे सिंह यादव,सीमा पाहुजा, हरिओम,बीर सिंह नंबरदार,राजेश त्रिवेदी, मुकेश डागर, पीएल कटारिया, राजेश यादव, पवन चौधरी, अनिल धानक, हरकेश प्रधान, राजीव यादव,मनोज आहुजा,शैलेष खटाना,कुलदीप मोलहेड़ा,नरेश यादव, कुलदीप राव,समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Previous Post Next Post

نموذج الاتصال