नविता तंवर हरियाणा ओलम्पिक संघ HOA की प्रदेश सदस्य नियुक्त



आइओसी का नया नियम देगा महिला शक्ति को बढ़ावा -

अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी (आइओसी) के नये नियम की पालना में राष्ट्रीय खेल फेडरेशनों के छूट रहे पसीने -


महिला शक्ति को मिला 50% वोट का अधिकार

खेल महासंघो में तेज हुई हलचल

नविता तंवर हरियाणा ओलम्पिक संघ HOA की प्रदेश सदस्य नियुक्त 


पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने भाजपा नेता नविता तंवर को हरियाणा ओलम्पिक संघ HOA का प्रदेश सदस्य नियुक्त किया है। 


ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आइओसी) का नया नियम महिला शक्ति को बढ़ावा देने वाला है। इतिहास में पहली बार मार्च 2025 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आइओसी) की प्रधान महिला बनाई है। आइओसी ने इसी कड़ी में महिलाओं को 50 प्रतिशत मताधिकार देने के बाद इसे विश्व के सारे देशों मे लागू करवाने के लिए तैयारी तेज कर दी है।


महाभारत के भीष्म पितामाह शक्तिमान मुकेश खन्ना के नेतृत्व वाली हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आइओसी) के इस नये नियम को हरियाणा प्रदेश मे सबसे पहले लागू किया है। साल 2025 से शतरंज के प्रधान पद पर यदि कोई पुरुष नियुक्त होगा तो महासचिव पद पर महिला शक्ति को ही नियुक्त करना आवश्यक होगा। इसी कड़ी में हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) ने हरियाणा प्रदेश के 22 जिला शतरंज एसोसिएशनो मे इस नये अंतरराष्ट्रीय नियम को लागू करने के आदेश जारी कर दिये है। इसकी सारी जानकारी www.IndianChess.org से देखी जा सकती है।


उन्होंने अपनी नियुक्ति पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार मनोहर लाल, लोकसभा सांसद अभिनेत्री कंगना रनौत, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पण्डित मोहन लाल कौशिक, खेल मंत्री गौरव गौतम, जिला उपायुक्त महावीर कौशिक आईएएस, लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज इत्यादि का आभार व्यक्त किया है। 


नवनियुक्त प्रदेश ओलम्पिक सदस्य भाजपा प्रधान नविता तंवर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ओलम्पिक खेलों को नया हब बनाया है। हरियाणा के अनेक खिलाडिय़ों ने अंतराष्ट्रीय ओलंपिक पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। खेलो को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर एसोसिएशन का विस्तार किया जाएगा। शीघ्र ही केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार मनोहर लाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं खेल मंत्री गौरव गौतम से मिलकर भिवानी मे राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जायेगी। 


भाजपा नेता नविता तंवर इससे पूर्व अनेक खेल एसोसिएशनों से जुडी हैं। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन, नेटबॉल एसोसिएशन, प्रदेश बास्केटबाल संघ, तीरकमान संघ, कराटे संघ आदि से भी जुडी रही हैं।


इनकी नियुक्ति पर अनेक सामाजिक संगठनों ने भी आभार जताया है। आभार जताने वालों मे कुश्ती संघ की प्रधान भाजपा नेता शकुन्तला कौशिक, असंध करनाल से डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा सालवान, पूर्व भाजपा महिला प्रधान बबीता तंवर, शिक्षा अधिकारी रोशनी शर्मा दादरी से, प्रिंसिपल डॉक्टर अलका शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा से एडवोकेट राजबाला श्योराण आदि शामिल हैं।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال