गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष के साथ महिलाओं व ग्रामवासियों ने किया योग

फतेहपुर : करें योग रहें निरोग संदेश के साथ ग्राम प्रधान व गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष के साथ महिलाओं व ग्रामवासियों ने किया योग

उत्तम स्वास्थ्य हेतु किया जागरूक

महिलाओं ने साड़ी में ही योग करके ग्रामीण कामकाजी महिलाओं को किया प्रेरित

जिले के ब्लॉक बहुआ अन्तर्गत सुजानपुर ग्राम पंचायत के सचिवालय भवन में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष और ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के साथ संगठन की महिलाओं तथा ग्राम वासियों नें योगा करके जन समुदाय को जागरूक किया | प्रेरणा  के तौर पर साडी पहन कर ही योगा करके संगठन की महिलाओं ने ग्रामीण कामकाजी महिलाओं को किया जागरूक | जरुरी नहीं की केवल ट्रैक शूट और लैगी ड्रेस पहन कर ही किया जाये योगा | 

कहा महिलाएं साड़ी में ही अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार के अलावा अन्य योगा आसन कर सकती हैं और स्वस्थ रह सकती हैँ ऐसा अध्यक्ष हेमलता पटेल नें सन्देश दीया उन्होंने यह भी कहा की योग भारतीय संस्कृति की ऐसी प्राचीन विधा है, जो मानव अंगों को नई ऊर्जा से भर देता है। जीवन में शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन को बनाए रखने के लिए योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए | करें योग रहें निरोग यथा योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना कर हम सभी स्वस्थ भारत' की संकल्पना को साकार कर सकते हैं | इस दौरान अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ संयोगिता पटेल, रेखा रानी, सुधा, राजरानी, प्रीती, मधू, अमिता ,सुमन, काजल, प्रिया, सतून ,रामा , नीरज, सत्यम, शिवांश, शिवांशी आदि महिलायें , बच्चे व ग्रामवासी मौजूद रहीं |

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال