गुरुग्राम के समाजसेवी गुरिंदरजीत सिंह अर्जुन नगर ने पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बच्चो ने बनाई ड्रॉइंग्स।
गुरुग्राम : गुरुग्राम के समाजसेवी इंजीनियर गुरिंदरजीत सिंह अर्जुन नगर ने एनवायरमेंट डे (पर्यावरण दिवस) पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। उन्होंने कहा कि हर साल पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। और इस बार आप अपने बच्चे को इसके महत्व के बारे में जरूर बताएं। इस ग्रह पर रहने वाले सभी लोगों के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। हर दिन, हम ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों के बारे में अधिक जागरूक होते जा रहे हैं।
गुरिंदरजीत सिंह ने गुरमेहर ट्यूशन के बच्चो को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। इस मौके पर बच्चे काफी खुश नजर आए।
गुरमेहर ट्यूशन की किरण चौधरी ने बच्चों को पर्यावरण दिवस के बारे में बताया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में पौधों के महत्व की जानकारी दी। बच्चो में जागरुकता लाने के लिए किरण चौधरी ने एक ड्राइंग कंप्टीशन रखा। जिस में बच्चो ने पर्यावरण को बचाने व पर्यावरण संरक्षण के संदेश देती ड्राइंग बनाई। बच्चो की एक एक ड्राइंग संरक्षण की अपील कर रही है।
गुरिंदरजीत सिंह ने कहा कि जैसे बच्चे जागरुक हो रहे है, ऐसे ही हमे देश के एक एक नागरिक को जागरुक करना है और अपनी धरती मां को, पर्यावरण को हम सब ने मिलकर बचाना है। इस मौके पर उन्होंने ग्रीन गुरुग्राम, क्लीन गुरुग्राम का नारा दिया।
इस ड्राइंग कंप्टीशन में स्टूडेंट्स तरनजीत सिंह, स्वाति माटा, युवराज अरोड़ा, कुशाग्र शर्मा, ईशानी माटा, खुशी वर्मा, वंश कुमार, रितेश कुमार, आयुष कुमार, आरव झा, आयुष टाक्कर, हेतल,सोहनी ढींगरा व अन्य स्टूडेंट्स ने भाग लिया।