भाजपा संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा में अहम योगदान देते हैं - सर्वप्रिय त्यागी

 भाजपा संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा में अहम योगदान देते हैं - सर्वप्रिय त्यागी



भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गुरुकमल में जिला संगठन गुरुग्राम की नवगठित टीम की परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला के सभी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष अपने मंडल महामंत्रियों के साथ बैठक में सम्मलित हुए। इस महत्वपूर्ण परिचय बैठक की अध्यक्षता भाजपा गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने की। जिला अध्यक्ष ने भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने, भाजपा की विचारधारा और नीतियों को आमजन तक पहुँचाने के अपने संकल्प के साथ-साथ जनता जनार्दन की समस्याओं को भी प्रमुखता से ठीक कराने में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस

बैठक में भाजपा गुरुग्राम जिला प्रभारी  श्री संदीप जोशी  ने विशेष रूप से भाग लिया और संगठन की मजबूती के लिए प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों ने अपना परिचय दिया तथा संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी कार्ययोजना तय करने, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने, संवाद को प्रभावशाली बनाने तथा समन्वय को सुदृढ़ करने के विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर भाजपा गुरुग्राम के जिला महामंत्री अजीत यादव और मनीष सैदपुर ने भी अपने विचार रखे। जिला मीडिया प्रभारी श्री हितेश चौधरी ने बताया कि मीडिया विभाग लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के माध्यम से आगामी समय में पार्टी की सभी गतिविधियों, बैठकों एवं जनसंपर्क अभियानों का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेगा। आज की बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष, जिला सचिव, कोषाध्यक्ष आईटी प्रमुख, सोशल मीडिया प्रमुख, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक  आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि भारतीय जनता पार्टी को गुरुग्राम जिले में संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त, संगठित एवं जनसंपर्क आधारित बनाने हेतु पूरी ऊर्जा, समर्पण और सामूहिक रूप से प्रयास से कार्य किया जाएगा।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال