महिला शक्ति मंच की अध्यक्ष श्रीमती संतोष श्रीपाल शर्मा ने बताया कि आज श्री राम कथा ने चौथे दिन में प्रवेश किया व्यास जी महाराज आचार्य गौरी शंकर जी ने बताया कि समय का पहिया कैसे घूमता है कहां भगवान श्री राम को राजतिलक होना था और कहां राम लक्ष्मण सीता सहित वनवास चले गए इसमें बहुत सुंदर झांकी भी दिखाई लेकिन एक खास बात आप लोगों ने देखी होगी कि भगवान श्री राम के चेहरे पर एक परसेंट भी मायूसी नहीं आई राज तिलक की खुशी का घमंड नहीं किया और बनवास के कारण क्रोधित नहीं हुए ऐसे लोगों को ही महापुरुष कहा जाता है
भगवान माना जाता है हम और आप छोटी-छोटी बातों में ही इतने उलझ जाते हैं की सारी जिंदगी खराब हो जाती है आचार्य जी ने कथा में बहुत सुंदर वर्णन किया इसी बीच हमारे आज के मुख्य अतिथि के रूप में सनटेक इंडिया से चेयरमैन श्री के आर शर्मा जी दौलताबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष उद्योगपति श्री पवन जिंदल जी सुमन लॉजिस्टिक से श्री रामफ़ल शर्मा जी आदि कई सामाजिक हस्तिया हमारे बीच पहुंची जिनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया सम्मानित करने वालों में मुख्य तौर से रामनिवास, दिलबाग, सुरेंद्र कौशिश, लो, जगबीर रोहिल्ला, नीरज त्यागी, दिनेश, अनिल शर्मा, सुरेंद्र अशोक एरन, मदनलाल, नरेश अदलखा, कपिल आदि रहे सभी लोगों ने श्री राम कथा में अपनी इच्छा अनुसार दान के रूप में आर्थिक सहयोग भी दिया


