द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज में चल रहा सात दिवसीय NSS शिविर: प्राचार्या डॉ प्रोफेसर पुष्पा अंतिल

 द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज में चल रहा सात दिवसीय NSS शिविर:  प्राचार्या  डॉ  प्रोफेसर  पुष्पा अंतिल  

आजकल  द्रोणाचार्य  गवर्नमेंट कॉलेज में सात दिवसीय वार्षिक  NSS    शिविर का आयोजन किया जा रहा है | इस के बारे में प्राचार्या  डॉक्टर  पुष्पा अंतिल  ने बताया की  उन्होंने  अपने  लंबे   कार्यकाल  में इस तरह का   उत्तम आयोजन नहीं देखा है | जिस तरह से विद्यार्थियों का  सर्वांगीण विकास का कार्यक्रम  NSS  ऑफिसर ने बनाया है  वो काबिले तारीफ है | 

कार्यक्रम अधिकारी डॉ सीमा चौधरी एवं डॉ  गोविंद ने बताया कि  सातों दिन के लिए अलग अलग विषयो के विभिन्न  विद्वानों को  आमंत्रित किया गया है जो विद्यार्थियों को एक अच्छा नागरिक बनने के गुर सिखाने  का  प्रयास करेंगे | NSS  कमेटी के सदस्य  डॉ  अशोक ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में बंधुत्व की भावना को विकसित करने में मदद करते हैं | सभी विद्यार्थियों को मिलाकर अलग अलग  ग्रुप  की  स्थापना की गई है | 

सभी का  साँस्कृतिक  गति विधियों  का  अपना अलग  कार्यक्रम  होता है |इस शिविर का आयोजन  12 फरवरी से 18 फरवरी तक होगा | कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के उल्लास के कारण   कॉलेज  प्रांगण  में  उत्सव का माहौल है| सभी विद्यार्थियों का  उत्साहित   हैं  और  ज्यादा से ज्यादा  कार्यक्रमों में भाग लेने वाले हैं |

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال