भगत सिंह पार्क सेक्टर 4 में शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव बलिदान दिवस मनाया गया



 कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन व शहीद यादगार मंच हरियाणा के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने बताया आज भगत सिंह पार्क सेक्टर 4 में शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव बलिदान दिवस मनाया गया सभी माता बुजुर्ग बच्चों व नौजवानों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल माला व पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की श्रीपाल शर्मा ने बताया कि आज मुख्य रूप से विजय गर्ग, कल्याण सिंह भडाना, हरिओम यादव, हनुमान प्रसाद, सुरेंद्र, रामनिवास, मदनलाल, पूनम, नानकी,  पिंकी, संतोष, अदलखा, रितिका, भगत सिंह समिति से प्रेम सागर आरके गोयल श्रीकांत शर्मा सुनील जगदीश आदि शामिल रहे विजय गर्ग ने बताया कि भगत सिंह ने बहुत ही छोटी उम्र में अपने प्राणों का बलिदान कर दिया हनुमान जी ने देशभक्ति गीत सुनाया और भी कई लोगों ने अपनी बात रखी शहीद यादगार मंच अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भगत सिंह भी जीना चाहते थे उनको मरने का शौक नहीं था लेकिन उन्होंने कहा हिंदुस्तान को आजादी त्याग व बलिदान के बिना नहीं मिल सकती वह चाहते थे कोई किसी के ऊपर अत्याचार ना करें सभी सुख चैन से रहें और बिना किसी भय के अपना जीवन जिए उन्होंने असेंबली में बम फेंक कर यह साबित कर दिया था कि हम हिंसावादी नहीं है हम मानव जाति से बेहद प्यार करते हैं हम किसी को नहीं मारना चाहते लेकिन हम अत्याचार भी सहन नहीं कर सकते इसलिए वह चाहते थे कोई किसी के ऊपर अत्याचार ना करें चाहे एक व्यक्ति हो चाहे एक देश हो सभी अपना जीवन शांतिपूर्वक सुखचैन से जिए यह दुनिया स्वर्ग बन जाएगी हमें अपने महापुरुषों से सीख लेते हुए उनको आदर्श मानकर युवाओं को आगे आना चाहिए और समाज के प्रति अपना फर्ज अदा करना चाहिए ताकि हमारा समाज हमारा देश हमारा राष्ट्र सुंदर शानदार व सभ्य समाज बने सभी अपना स्वस्थ जीवन जिए

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال