गुरुग्राम के 7 खिलाड़ियों का साउथ एशिया जू-जित्सु चैंपियनशिप के लिए चयन


गुरुग्राम के 7 खिलाड़ियों का साउथ एशिया जू-जित्सु चैंपियनशिप के लिए चयन

गुरुग्राम | 25 मार्च 2026

रविवार, 22 मार्च को गाजियाबाद में आयोजित साउथ एशिया जू-जित्सु चैंपियनशिप के ट्रायल में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच हुए इस कड़े मुकाबले में गुरुग्राम से भाग लेने वाले 8 खिलाड़ियों में से 7 ने अपना चयन सुनिश्चित किया।



चयनित खिलाड़ियों में नक्श कुहार (अंडर-16, -44 किग्रा), गौतम यादव (अंडर-18, -84 किग्रा), नव्या सागर (अंडर-16, -63 किग्रा) और खानक (अंडर-16, -57 किग्रा) प्रमुख हैं। ये सभी खिलाड़ी अब 9 से 12 अप्रैल तक कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित होने वाली साउथ एशिया जू-जित्सु चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कोच दीपिका मान ने बताया कि सभी खिलाड़ी पिछले 3 से 4 वर्षों से लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह टीम अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीतकर लौटेगी।

स्थानीय खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال