राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में ऐतहासिक होगी विकसित बादशाहपुर महारैली- मनीष सैदपुर
बादशाहपुर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में होने जा रही विकसित बादशाहपुर महारैली ऐतहासिक होगी यह रैली गुरुग्राम के विकास में मील का पत्थर साबित होने जा रही हैं उक्त बातें भाजपा जिला महामंत्री मनीष सैदपुर ने मीडिया से बात करते हुए बताई उन्होंने बताया की भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 11 वर्षों में गुरुग्राम की दशा और दिशा बदलने का काम किया प्रत्येक व्यक्ति में खुशी की लहर हैं और मंत्री राव नरबीर सिंह विकास पुरुष के नाम से विख्यात हैं बादशाहपुर विधानसभा की यह रैली नहीं महारैली होने जा रहीं हैं मुख्यमंत्री नायब सैनी रैली के दौरान गुरुग्राम निवासियों को काफ़ी सारी सौगातें देके जायेंगे बादशाहपुर ही नहीं पूरे गुरुग्राम के कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह हैं रैली को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता मंत्री राव नरबीर सिंह के नेतृत्व में अपने अपने प्रयास में लगे हुए हैं।
