गुरुग्राम में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस, छात्रों ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा

 गुरुग्राम में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस, छात्रों ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा

गुरुग्राम, 22 मार्च, रेखा वैष्णव। राम विहार स्थित सीएस पब्लिक स्कूल में बिहार दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। यह कार्यक्रम डॉ. राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार की समृद्ध परंपरा और गौरवशाली इतिहास को जीवंत कर दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों में बिहार की ऐतिहासिक धरोहर, परंपराएं और महान विभूतियों के योगदान को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त ज्वाइंट डायरेक्टर ओपी गुप्ता तथा एयरफोर्स के फ्लाइंग ऑफिसर ए.के. दास उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की भूमि ज्ञान, संस्कृति और परंपरा की जननी रही है, जहां से निकले महान व्यक्तित्वों ने देश और विश्व को नई दिशा दी है।


फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और उनमें अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना विकसित करते हैं। वहीं विद्यालय के प्राचार्य कुंदन गुप्ता ने कहा कि बिहार दिवस जैसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

समारोह में राघवेन्द्र सिंह, छोटेलाल प्रधान, राहुल निराला, धर्मवीर भारती, सतेंद्र सिंह, आलोक उपाध्याय, अजय सिंह, कृष्ण देव, प्रवीण दहिया, राम शर्मा, संदीप कुमार, मुकुंद कुमार, रितेश कुमार, मधुसूदन, गौरव मणि त्रिपाठी, मनीष पांडे, अनुज कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال