विश्व कहानी सुनाने दिवस के अवसर पर ऑनलाइन कथा सत्र – “नन्हे मन, वीर गाथाएं”

विश्व कहानी सुनाने दिवस के अवसर पर ऑनलाइन कथा सत्र – “नन्हे मन, वीर गाथाएं”



गुरुग्राम, 


विश्व कथा दिवस समारोह के एक भाग के रूप में, शक्ति योग 297 एवं ऑल स्किल एंड रिसर्च (ASR) फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष ऑनलाइन कथा श्रृंखला *“नन्हे मन, वीर गाथाएं”* का 11वां दिन अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं भावनात्मक रहा। इस सत्र में बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से जीवंत बना दिया।


इस अवसर पर 10 मार्च 2026 से कथा सत्र में भाग ले रहे बच्चों   में से चिराग प्रजापति, पंखुरी अग्रवाल, यादविक चौहान,

आद्विका कपूर, जीनीशा झांब, इशिता गुप्ता, समृद्धि गुसाईं, सिद्धि, अंशिका तथा अनेक अन्य बच्चों ने अपने उत्साह, आत्मविश्वास और प्रतिभा से कार्यक्रम को अत्यंत जीवंत और प्रेरणादायक बना दिया।


इन सभी बाल प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से न केवल वीर गाथाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, बल्कि मंत्रोच्चारण, स्तुति एवं भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। 


उन्होने अपने भीतर छिपी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का भी सुंदर प्रदर्शन किया। उनकी सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि बच्चों को सही मंच और मार्गदर्शन मिले, तो वे अद्भुत कार्य कर सकते हैं। सभी प्रतिभागियों का यह उत्साह और समर्पण निश्चित ही अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


सत्र के दौरान बच्चों ने श्रद्धा एवं एकाग्रता के साथ गायत्री मंत्र का सामूहिक उच्चारण किया, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। साथ ही, भगवान श्रीकृष्ण का लोकप्रिय भजन *“अच्युतम केशवम्…”* भावपूर्ण एवं लयबद्ध स्वर में प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया।


*योग गुरु श्रीमती शालिनी भल्ला झांब* ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह श्रृंखला *बच्चों को अत्यधिक मोबाइल उपयोग से दूर रखते हुए उन्हें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नैतिक मूल्यों एवं प्रेरणादायक कहानियों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही है।*


अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में जिज्ञासा, अनुशासन एवं सकारात्मक सीखने की आदतों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


*श्री एम. पी. शर्मा,* ऑल स्किल एंड रिसर्च (ASR) फाउंडेशन ने बताया कि प्रेरणादायक कहानियों की यह श्रृंखला 31 मार्च तक प्रतिदिन जारी रहेगी, जिसमें नए-नए कथावाचक एवं सीख से भरपूर सत्र बच्चों के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही, बच्चों के लिए एक और विशेष दिन निर्धारित किया गया है, जिसमें वे मंत्र, भजन एवं अन्य प्रस्तुतियां साझा करेंगे।


*श्री राजकुमार गुप्ता, श्री मनोज यादव, श्री सुनीत खुराना, डॉ लोपा सरकार, श्री के के गुप्ता एवं अन्य महानुभावों* ने कहा की यह पहल न केवल बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक कदम है, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कारों से जोड़ने का भी एक प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रही है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال