शहीदों के बलिदान का भारत देश हमेशा ऋणी रहेगा: पंकज डावर

 शहीदों के बलिदान का भारत देश हमेशा ऋणी रहेगा: पंकज डावर

-कांग्रेस कार्यालय में शहीदी दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
गुडग़ांव। शहीदी दिवस के मौके पर सोमवार को यहां जिला कांग्रेस कार्यालय में शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को नमन किया।


अपने संबोधन में जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि मातृभूमि की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। धन्य है वो माता पिता जिन्होंने अपने बेटों को देश की आजादी के लिए कुर्बान किया। उनका अद्वितीय साहस, त्याग और समर्पण सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा। आजादी के ये मतवाले देश के लिए बेखौफ लड़ते हुए देश पर अपना जीवन बलिदान कर गए।  उनका संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है। पंकज डावर ने कहा कि मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को देश याद करता है, जिन्होंने फांसी के फंदे को गले लगाकर आादी की मिसाल कायम की। उनके अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान को कोटि-कोटि नमन, जिन्होंने हमें एक सुरक्षित और आजाद भारत दिया। पंकज डावर ने कहा कि देश के शहीदों और देश के सैनिकों का हमें हमेशा सम्मान करना चाहिए। इनके साहस और बलिदान से ही हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। हमारा देश सुरक्षित है। सैनिकों से जहां भी मिलें, सेल्यूट करके उनका सम्मान करें। ऐसा करके हमारा उनसे पारिवारिक जुड़ाव भी होगा और हम सैनिकों की तरह अपना एक कर्तव्य निभा पाएंगें।

इस अवसर पर हरियाणा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने कहा कि क्रांतिकारियों ने भारत को असमानता, शोषण, गरीबी और अन्याय से मुक्ति दिलाने के लिए भी संघर्ष किया।  और देश को आजाद हमें अपने महान शहीदों की विरासत की रक्षा करके देश को हमेशा आगे बढ़ाना है। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान सूबे सिंह यादव, सीमा हुड्डा, भजन लाल यादव, करमबीर यादव, हरकेश प्रधान, श्याम लाल बामनिया, राजीव यादव, राज कुमार एससी सेल अध्यक्ष, भोले गुज्जर, विकास हुड्डा, ओमप्रकाश पांचाल, अमित कोचर, अमन प्रजापति, मनोज आहुजा, पंकज मेहंदीरता, रविन्द्र तंवर, जयपाल धनखड़, लोकेश कौशिक, कुलदीप सिंह, रमणीक वशिष्ट, रमाकांत शर्मा, छोटे लाल प्रधान, कार्तिक गहलोत, मास्टर महेंद्र सैन, शमीम खान, अब्दुल मलिक, उदयभान शर्मा, रामफल पांचाल, दीपक सोनी, विजय दहिया, संतोष गुलिया, कमला मलिक, ओमप्रकाश खरेरा, परवीन, सुभाष चंद आदि कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال