गुरुग्राम (शहरी) जिला कांग्रेस कमेटी ने नियुक्त किए वार्ड प्रभारी
-वार्ड में अध्यक्ष बनाने में प्रभारियों की रहेगी अहम भूमिका
गुरुग्राम। नगर निगम क्षेत्र गुरुग्राम में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी 36 वार्डों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। ये वार्ड प्रभारी वार्ड अध्यक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
गुरुग्राम के जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर की स्वीकृति से महासचिव (संगठन) सूबे सिंह यादव की ओर से वार्ड प्रभारियों की सूची जारी की गई है। इसमें वार्ड 1 से सविंदर लोहिया (भोले), वार्ड 2 से कार्तिक गहलोत, वार्ड 3 से अंकित यादव, वार्ड 4 से जयपाल चौधरी, वार्ड 5 से अमित शर्मा, वार्ड 6 से ओम प्रकाश पांचाल, वार्ड 7 से दीपक दहिया, वार्ड 8 से प्रहलाद सिंह लोहचब, वार्ड 9 से अमन प्रजापति, वार्ड 10 से राजीव यादव, वार्ड 11 से निर्मल यादव, वार्ड 12 से अशोक टांक, वार्ड 13 से राजेश कुमार यादव, वार्ड 14 से रविंदर तंवर, वार्ड 15 से सौरभ अग्रवाल, वार्ड 16 से रविंदर कुमार, वार्ड 17 से राहुल यादव, वार्ड 18 से भजन लाल यादव, वार्ड 19 से राहुल नंबरदार, वार्ड 20 से अरविंद उल्लावास, वार्ड 21 से कर्मवीर यादव, वार्ड 22 से अमित कोचर, वार्ड 23 से सतीश सांगवान, वार्ड 24 से महाबीर सिंह, वार्ड 25 से मुकेश डागर (कोच), वार्ड 26 से रामपाल पांचाल, वार्ड 27 से नरेश वशिष्ठ, वार्ड 28 से श्याम लाल बामनिया, वार्ड 29 से हरकेश बोहत, वार्ड 30 से मनोज आहूजा, वार्ड 31 से सुशील सहरावत, वार्ड 32 से पंकज मेंहदीरत्ता, वार्ड 33 से धर्मेंद्र मिश्रा, वार्ड 34 से अमन कौशिक, वार्ड 35 से विकास हुड्डा और वार्ड 36 से परविंदर कटारिया को वार्ड प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि सब वार्ड प्रभारी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। पूर्व में हुए नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वार्ड अध्यक्ष बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करेंगे। महासचिव (संगठन) सूबे सिंह यादव ने कहा कि हम सब मिलकर पार्टी को वार्ड स्तर से और अधिक मजबूत बनाएंगे।
