जरूरतमंदों की सेवाओं को समर्पित अंकुश मिगलानी जी का जन्म दिवस

 जरूरतमंदों की सेवाओं को समर्पित अंकुश मिगलानी जी का जन्म दिवस

+भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष श्री अंकुश मिगलानी जी का जन्म दिवस विभिन्न सेवाओं के माध्यम से मनाया गया।

+जिला रेड क्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम।

गुरुग्राम : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा शाखा के उपाध्यक्ष श्री अंकुश मिगलानी जी का जन्म दिवस जिला रेड क्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम द्वारा विभिन्न सेवाओं को समर्पित करते हुए मनाया गया। 

आज के कार्यक्रम में जिला उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेड क्रॉस समिति श्री अजय कुमार जी IAS, अतिरिक्त उपायुक्त श्री सोनू भट्ट जी का सानिध्य रहा और श्री अंकुश मिगलानी जी को स्नेहपूर्ण शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

श्री अंकुश मिगलानी जी अनवरत अविरल जरूरतमंद लोगों की सेवाओं में लगे रहते हैं। उनके इसी सेवा भाव का अनुसरण करते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विकास कुमार जी और पूरी टीम ने मिलकर बहुत अच्छे तरीके से जन्मदिवस मनाया। 

 50  टिबी रोगियों को उच्च प्रोटीन किट वितरित की गई। टीबी रोगियों को रोग से बचाव और रोकथाम की उचित जानकारी दी गई । उनको खाने-पीने की सलाह भी दी गई।




जिला टीबी समन्वय रोहिताश शर्मा द्वारा सभी रोगियों का उत्साहवर्धन किया गया और उनको हर समय सहायता उपलब्ध करवाने का भी विश्वास दिलाया गया।   टीबी मुक्त गुरुग्राम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी  का संकल्प है 

जगन्नाथ आश्रम में रहने बच्चों के साथ के काटा गया और उनको बहुत अच्छा अल्पाहार देकर उनके चेहरे पर जो खुशियां थी वह बहुत उत्साहवर्धक थी। उन बच्चों ने श्री अंकुश मिगलानी जी के  उत्तम जीवन की प्रार्थना भी की ।

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को सीपीआर ओर फर्स्ट एड का प्रशिक्षण भी इस अवसर पर दिया गया और सीपीआर के माध्यम से पीड़ित लोगों की जान बचाने का संकल्प भी सभी विद्यार्थियों ने लिया।

सेक्टर 58 मैदावास में स्थित सलम क्षेत्र में लोगों को टीबी रोग से बचने के उपाय के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी करुणाजलि फाउंडेशन के साथ मिलकर किया गया।

एक दान से तीन लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर भी जिला रेड क्रॉस समिति ने लगाया।

उनके जन्म दिवस के अवसर पर हवन करके भी श्रीहरि से उनके दीर्घ, स्वस्थ और उत्तम जीवन की प्रार्थना की गई

श्री अंकुश मिगलानी जी पूरी रेड क्रॉस सोसाइटी की जान ओर शान है। सभी लोगों ने मिलकर बहुत उत्साह से सेवा कार्यों के माध्यम से उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कर्नल पी के भल्ला जी ने भी जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की और सेवा कार्यों में भाग लिया।

हम सब ने प्रार्थना की है कि श्री हरि अंकुश मिगलानी जी को हमेशा स्वस्थ रखें प्रसन्न रखें और प्रगतिशील रखें हम सबको उनका स्नेहल और सटीक मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال