पुण्यतिथि पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं गंगा प्रसाद शर्मा को अर्पित की गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
पं गंगा प्रसाद शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम में निभाई अहम भूमिका: महेंद्र सिंह ठाकरान प्रधान 360 खाप
पूज्य पिता के उत्तम विचारों और आदर्शों से मिली समाजसेवा की प्रेरणा: डॉ मुकेश शर्मा
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाजसेवी स्वर्गीय पंडित गंगा प्रसाद शर्मा की 26वीं पुण्यतिथि पर मोती विहार सिलोखरा स्थित पंडित बदलू राम धर्मशाला में हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में 360 खाप के प्रधान चौधरी महेंद्र सिंह ठाकरान, पंडित ओमप्रकाश शर्मा सरपंच सिलोखरा, पंकज डावर जिला अध्यक्ष कांग्रेस गुरुग्राम, आरएम भारद्वाज चीफ फायर ऑफिसर, रोटेरियन पवन सपना, रोटेरियन विनय शंकर, दिनेश वशिष्ठ प्रधान, आरडबल्यूए, विनोद वशिष्ठ प्रधान आरडबल्यूए, कुलराज कटारिया, पवन शर्मा, तेज प्रकाश शर्मा सुभाष शर्मा, देवीराम शर्मा, राधेश्याम शर्मा, अत्तर सिंह शर्मा और डॉ.मुकेश शर्मा एडवोकेट, आर्यन शर्मा, सुशील शर्मा, सुभाष शर्मा, प्रवीन शर्मा, सतबीर शर्मा, राजीव शर्मा एडवोकेट सतबीर तंवर, एडवोकेट संतोष सिंह, एसपी महाराज सिंह, रघुवर दयाल प्रेम सिंह ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के महेंद्र वशिष्ठ अशोक यादव शेरा पंडित हर्षित शर्मा आशीष शर्मा, मनीष शर्मा, सुभम शर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने पंडित गंगा प्रसाद शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। 360 खाप के प्रधान चौधरी महेंद्र सिंह ठाकरान ने पंडित गंगा प्रसाद शर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समय-समय पर अंग्रेजी हुकूमत की बर्बरता से लोगों को बचाने का भी काम किया। डॉ मुकेश शर्मा ने कहा कि पूज्य पिता पंडित गंगा प्रसाद शर्मा मैं अपने जीवन में सदैव प्रेम सौहार्द और सद्भाव को अपनाया। अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर किए गए जुल्म को लेकर वह हमेशा दुखी और चिंतित रहे और इसी को लेकर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने का काम किया।। डॉ मुकेश शर्मा ने कहा कि पंडित गंगा प्रसाद शर्मा के आदर्शों से हमें धर्म कर्म और समाजसेवा की प्रेरणा प्राप्त हुई उन्हीं के आदर्शों का अनुसरण कर हम आज समाजसेवा के क्षेत्र में अपने कदम आगे बढ़ा रहे हैं और हमेशा बढ़ाते रहेंगे।।
