जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी पव्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

 


झज्जर,

झज्जर के सोंधी गांव स्थित जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी पव्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वर्गीय राकेश दौलताबाद जी की माता श्री मति रोशनी देवी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम गुलिया जी तथा सुश्री शीतल सोलंकी ने रोशनी जी को सम्मानित किया। इस अवसर पर रोशनी जी ने विश्व प्रसिद्ध शांति वक्ता प्रेम रावत जी की पुस्तकें भेंट कीं और उनके शांति शिक्षा कार्यक्रम के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को आंतरिक शांति, समझ और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री नीलम गुलिया ने कहा कि आज के समय में ऐसे कार्यक्रम समाज की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान समारोह के अवसर पर रोशनी जी की उपस्थिति से यह आयोजन और भी विशेष बन गया है, जिसके लिए विद्यालय परिवार उनका आभारी है। कार्यक्रम मे आसपास के गांवों की महिलाओं ने भी वडचढ कर भाग लिया ।

 महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया ।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال