आग पर काबू के दावों की पोल खुली: फायर अफसर सरकार को कर रहे गुमराह —साहुन खान।



आग पर काबू के दावों की पोल खुली: फायर अफसर सरकार को कर रहे गुमराह —साहुन खान।


गुरुग्राम-21 अप्रैल।हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी लंबित व ज्वलंत मांगों को लेकर मुख्य दमकल केंद्र, सेक्टर 29 में 14 वे  दिन भी लगातार सफल राज्यव्यापी हड़ताल जारी रखते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 14 वे दिन की हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान साहुन खान ने की तथा संचालन सुनील कुमार द्वारा किया गया।

 इस दौरान बड़ी संख्या में दमकल कर्मचारी व नगर निगम सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे हड़ताल पर बैठे कर्मचारीयों को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला प्रधान  बसंत कुमार व ब्लॉक सचिव महेश कुमार, ज्ञान चंद, तेजपाल ने सम्बोधित किया। 

जिला प्रधान साहुन खान  व बसंत कुमार ने  संयुक्त रूप से कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार की हठधर्मिता व वादा खिलाफी को लेकर बात रखी और कहा कि समय रहते हड़ताल पर बैठे फायर विभाग के कर्मचारीयों की सभी जायज मांगों का पत्र जारी नहीं किया तो नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा भी इनके समर्थन में 1-2 मई को दो दिवसीय हड़ताल करने जा रहा है अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन में भी तब्दील की जा सकती है धरने पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि आने वाले नगर निगम के  मेयर व पार्षद के चुनाव में जनता के बीच जाकर बी,जे,पी सरकार के झुठे वादे व चुनावी जुमले की पोल खोलने का काम करेंगे। 

 साहुन खान ने कहा हरियाणा प्रदेश के सभी विधायको को फायर विभाग युनियन का मांगपत्र सौंपा जाएगा जमीनी स्तर पर अबकी बार कर्मचारीयो ने मन बना लिया है कि जो हमारे दो साथी आग बुझाते समय अपनी जान गंवा दी वर्तमान सरकार के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला सांत्वना  देने के  लिए परिवार का होंसला बढ़ाने के लिए अगर सरकार का रवैया ऐसा ही रहा तो कर्मचारीयो में होंसला कहा से आयेगा कर्मचारी कैसे भीषण आग में जाकर कैसे आमजन के परिवार की जान-माल की सुरक्षा करेगा कैसे किसान के खेतो की आग बुझायेगा कैसे एक छोटे से बड़े दुकानदारों , उद्योगों ,मिलों,कंपनीयों, इमारतों की आग बुझायेगा जब उसका व उसके परिवार के बच्चों का जीवन  ही सुरक्षित  नहीं होगा इस तानाशाह सरकार के खिलाफ आखिरी दम आखिरी सांस तक अपने साथियों

 की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे चाहे हमें अपनी जान की बाजी लगानी पड़े कितनी लम्बी हड़ताल करनी पड़े अपने जांबाज बहादुर साथियों को न्याय दिलाकर रहेंगे  हड़ताल स्थल पर पुर्व जिला प्रधान राजेश कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम के चलते प्रदेश भर में  अगर दिन में 10 फायर काल होती है 2 पर ही फायर गाड़ी पहुंच पाती है     

जिला प्रधान ने कहा हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद में शहीद हुए दमकल कर्मचारी भवी चंद शर्मा व रणवीर सिंह की शहादत का तमाशा बना रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के सभी दमकल केंद्रों पर  अनियमित कर्मचारी पूरे जोश और हौसले के साथ हड़ताल पर डटे हुए हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है और ना ही अभी तक मुख्यमंत्री ने भी हड़ताली कर्मचारियों की माँगो को संज्ञान में नही लिया उन्होंने बताया कि वर्तमान में बढ़ती गर्मी के कारण जगह-जगह आगजनी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम जनता की जान-माल को जोखिम हो सकता है, बावजूद इसके सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को स्वयं पहल कर हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता कर इस मुद्दे का समाधान निकालना चाहिए।  फरीदाबाद अग्निकांड में मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देने, आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, पे-रोल व कौशल निगम कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर के पदों पर समायोजित करने, पिछले 6 वर्षों से लंबित वेतन वृद्धि का एरियर सहित भुगतान करने सहित अन्य मांगों पर जल्द वार्ता कर समाधान नहीं किया गया, तो यूनियन आने वाले नगर निगम व जिला परिषद चुनावों में जनता के बीच जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी। व आने वाले समय मे अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ बढ़ेंगे।

इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। जिसमें फैसला लिया गया की हड़ताल को 20-21-22 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है  नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर सभी फायर व निगम के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर सरकार 

रोष प्रकट किया कर्मचारी नेताओं ने कहा जल्द से जल्द फायर के कर्मचारी की मांगों का किया जाए अन्यथा आंदोलन और तेज होगा ।

आज के धरने को फायरमैन नवीन, मेहर चंद, दलजीत शर्मा , नरेंद्र यादव, सतपाल, हरिओम, दयाचंद 

 ने भी सम्बोधित किया

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال