एम्स में डॉ. रचना सेठी गेरा को ‘चिकित्सा सेवा सम्मान’, फिजियोथेरेपी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

 एम्स में डॉ. रचना सेठी गेरा को ‘चिकित्सा सेवा सम्मान’, फिजियोथेरेपी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित



नई दिल्ली:

देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान All India Institute of Medical Sciences (एम्स) में आयोजित “नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांस हेल्थकेयर एंड रिहैबिलिटेशन साइंसेज (NCAHRS-AIIMS)” के दौरान डॉ. रचना सेठी गेरा को ‘चिकित्सा सेवा सम्मान’ (Chikitsa Sewa Samman) से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और पेशेवर दक्षता के लिए प्रदान किया गया। एक अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में डॉ. रचना सेठी गेरा ने अपने कार्यकाल में अनेक मरीजों के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन 11 और 12 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली स्थित एम्स में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से चिकित्सा विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य पेशेवरों ने भाग लिया।

डॉ. रचना सेठी गेरा को मिला यह सम्मान उनके निरंतर प्रयास, समर्पण और समाज के प्रति उनकी सेवा भावना का प्रतीक है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके कार्यक्षेत्र बल्कि पूरे शहर और चिकित्सा जगत में गर्व का माहौल है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال