डॉ. रचना सेठी गेरा ‘ऑल मीडिया काउंसिल अवार्ड्स 2026’ में सम्मानित

 डॉ. रचना सेठी गेरा ‘ऑल मीडिया काउंसिल अवार्ड्स 2026’ में सम्मानित

गुरुग्राम। राजधानी दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के डिप्टी स्पीकर हॉल में आयोजित 10वें ऑल मीडिया काउंसिल अवार्ड्स 2026 समारोह में वरिष्ठ कंसलटेंट फिजियोथेरेपिस्ट एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट Dr. Rachna Sethi Gera को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया।


ऑल मीडिया काउंसिल द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह की थीम “Honouring Excellence, Celebrating Impact” रखी गई थी। कार्यक्रम महान कवि, दार्शनिक और समाज सुधारक Rabindranath Tagore की पावन स्मृति को समर्पित रहा।

समारोह में देशभर से चिकित्सा विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। मंच पर मुख्य अतिथियों एवं संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने डॉ. रचना सेठी गेरा को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान चिकित्सा क्षेत्र में उनके समर्पण, मरीजों के प्रति सेवा भाव तथा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की गई।


फिजियोथेरेपी और कॉस्मेटोलॉजी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी डॉ. रचना को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से उनके सहयोगियों, मित्रों और चिकित्सा जगत में खुशी की लहर है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रचना ने ऑल मीडिया काउंसिल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال