जीएमडीए ने सेक्टर 44-45 रोड के 1.3 किमी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया


जीएमडीए ने सेक्टर 44-45 रोड के 1.3 किमी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया


ग्रीन बेल्ट विकास कार्यों में लाई जाएगी तेजी


गुरुग्राम, 29 मई: गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के प्रवर्तन विंग ने आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए सेक्टर 44-45 की मास्टर डिवाइडिंग रोड के लगभग 1.3 किलोमीटर क्षेत्र को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया। 


यह अभियान डीटीपी जीएमडीए श्री आर.एस. बाठ के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें जीएमडीए के प्रवर्तन विंग एवं इंफ्रा-1 डिवीजन के अधिकारी उपस्थित रहे। 


अभियान के दौरान सड़क पर बनी लगभग 40-50 झुग्गियों को हटाया गया। वहां रह रहे लोगों को 3-4 दिनों की निर्धारित अवधि के भीतर अपना सामान हटाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, सड़क की क्षतिग्रस्त ग्रिल की भी मरम्मत प्राधिकरण द्वारा करवाई जाएगी। 


जीएमडीए वर्तमान में मास्टर सड़कों के स्थित ग्रीन बेल्ट की सफाई, लेवलिंग एवं लोअरिंग कार्य कर रहा है ताकि मानसून से पहले बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। सेक्टर 44-45 रोड से अतिक्रमण हटाने के बाद यहां ग्रीन बेल्ट विकास कार्य भी शुरू किए जाएंगे। प्राधिकरण ने कहा कि ग्रीन बेल्ट एवं फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए क्षेत्र की नियमित निगरानी की जाएगी।  


जीएमडीए अधिकारियों ने बताया कि अगले 15 दिनों में ग्रीन बेल्ट को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद लेवलिंग, लोअरिंग एवं ग्रीन बेल्ट विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा।


प्रवर्तन विंग ने सेक्टर 58-59 की सेक्टर डिवाइडिंग रोड का भी दौरा एवं निरीक्षण किया, जहां पूर्व में भी प्रवर्तन कार्रवाई की गई थी, ताकि वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जा सके। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ स्थानीय निवासी एवं स्वार्थी तत्व जीएमडीए के साथ हस्ताक्षरित एमओयू के तहत सीएसआर पहल के माध्यम से किए जा रहे ग्रीन बेल्ट विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। 


प्रवर्तन विंग ने स्थानीय निवासियों को विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए तथा चेतावनी दी कि स्वीकृत सार्वजनिक अवसंरचना एवं ग्रीन बेल्ट विकास कार्यों में बाधा डालने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने सहित सख्त कार्रवाई की जा सकती है। 


“जीएमडीए यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सार्वजनिक स्थल, ग्रीन बेल्ट एवं सड़क अवसंरचना अतिक्रमण मुक्त रहें और उनका विकास शहर के व्यापक हित में किया जाए। मानसून के दौरान जल निकासी प्रबंधन को बेहतर बनाने एवं शहरी वातावरण को मजबूत करने के लिए यह अतिक्रमण हटाने एवं ग्रीन बेल्ट विकास कार्य अत्यंत आवश्यक हैं। इन सार्वजनिक विकास पहलों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए नागरिकों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है,” डीटीपी जीएमडीए श्री आर.एस. बाठ ने कहा। 


जीएमडीए ने गुरुग्राम में स्वच्छ, हरित और बेहतर ढंग से प्रबंधित शहरी बुनियादी ढांचे के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया, साथ ही आगामी मानसून के लिए बेहतर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। 



Previous Post Next Post

نموذج الاتصال