आंदोलन की चेतावनी के बाद गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल अपने ही घर में नजरबंद

फतेहपुर: खागा के जघन्य कांड पर आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस का कड़ा पहरा: गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल अपने ही घर में नजरबंद


जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में हुए अत्यंत जघन्य और गंभीर अपराध को लेकर क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। इस मामले में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल द्वारा भी बड़े आंदोलन की चेतावनी दिए जाने के बाद आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके निवास स्थान पर 'हाउस अरेस्ट' (नजरबंद) किया | सुबह ब्लॉक बहुआ के सुजानपुर स्थित हेमलता पटेल के आवास पर ललौली थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव, दरोगा एरिस पटेल भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उनके साथ बहुआ चौकी इंचार्ज अमरीश मिश्रा भी मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य हेमलता पटेल को आंदोलन करने या पीड़िता के पास जाने से रोकना था। प्रशासन को अंदेशा था कि उनके नेतृत्व में गुलाबी गैंग का बड़ा प्रदर्शन कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है।पुलिस का आश्वासन और अपील:घेराबंदी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने हेमलता पटेल से वार्ता की और उन्हें पूर्ण भरोसा दिलाया कि पुलिस की टीमें पूरी सक्रियता से काम कर रही हैं। अधिकारियों ने कहा, "आरोपी जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे और पीड़िता को हर हाल में न्याय मिलेगा। कृपया आप अभी आंदोलन न करें और पुलिस को जांच के लिए पर्याप्त समय दें।

नजरबंद किए जाने के बावजूद हेमलता पटेल ने अपने कड़े तेवर बरकरार रखे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में पुनः मांग दोहराई की आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित हो।मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक मोड में की जाए।पीड़िता और उसके परिवार को तत्काल सुरक्षा और मुआवजा एवं त्वरित न्याय मिले।हेमलता पटेल ने कहा, "हमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर भरोसा है, लेकिन हमारी चुप्पी को कमजोरी न समझा जाए। अगर न्याय मिलने में देरी हुई या प्रशासन ने ढिलाई बरती, तो गुलाबी गैंग की महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी। हम प्रशासन को समय दे रहे हैं, लेकिन न्याय ही हमारी पहली और आखिरी शर्त है।"फिलहाल, सुजानपुर स्थित उनके आवास पर इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा और क्षेत्र की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है|

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال