सिंगर अमित सैनी को एडिशनल डायरेक्टर बनाने पर सैनी समाज व कला जगत में खुशी

 सिंगर अमित सैनी को एडिशनल डायरेक्टर बनाने पर सैनी समाज व कला जगत में खुशी

गुरुग्राम। लोकप्रिय हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया को प्रदेश सरकार द्वारा गुरुग्राम स्थित हरियाणा कला परिषद में एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त करने पर सैनी समाज व कला जगत ने खुशी जाहिर की है। इस नियुक्ति पर समाज और कला जगत में हर्ष की लहर है।



अमित सैनी रोहतकिया अपनी लोकगीतों और हरियाणवी अंदाज के लिए प्रदेशभर में लोकप्रिय हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पर बधाई देते हुए समर्थकों और सैनी समाज के मौजिज लोगों गगनदीप सैनी, बुधराम सैनी, सुबे सिंह सैनी, हंसराज सैनी सपका, चंद्रपाल सैनी, हितेश सैनी, रवि सैनी हिसार वाले, कुलवंत सैनी, विकास, जगप्रवेश, केशव, मयंक, जयवीर सैनी कारोला गांव, मास्टर देवेंद्र, राकेश सैनी जाटोला, बृजमोहन, अमीरचंद सैनी हेलीमंडी, लीडर रामकिशन, कृष्ण सैनी मौजबाद, हरेन्द्र सैनी जैतपुर, रघुवीर सैनी नानुंकला, प्रधान रविन्द्र सैनी पटौदी, नरेंद्र सैनी नरहेड़ा, हरीश सैनी बोहड़ाकलां, प्रधान ओपी सैनी सोहना, चेयरमैन नरेश सैनी सोहना, परवीन सैनी बादशपुर, रमेश सैनी सुल्तानपुर, भोला सैनी झाड़सा, प्रधान शेर सिंह फर्रुखनगर, प्रधान विजय सैनी गुडग़ांव गांव, प्रधान पवन सैनी खेड़ा, हेतराम सैनी, महावीर, विजय सैनी अशोक विहार, प्रधान अशोक सैनी जैकमपुरा, गौतम सैनी, रेवाड़ी स्वीट्स प्रतिष्ठान से सोनू सैनी, प्रसिद्ध उद्योगपति सुरेंद्र सैनी, फर्रुखनगर से समाजसेवी मदन लाल, उद्योगपति नरेंद्र दत्त सैनी, सी.ए. संदीप, सी.ए. सुनील, समाजसेवी सी.एस. सुकेश सैनी, व्यवसायी कृष्ण सैनी झाड़सा, समाजसेवी राकेश सैनी, आकाश सैनी, बिमला सैनी, समाजसेविका लक्ष्मी ताई आदि ने अमित सैनी को बधाई दी है। गगनदीप सैनी ने कहा कि अमित सैनी रोहतकिया के अनुभव और लोकप्रियता से हरियाणा की लोक कला और संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। कला प्रेमियों को उम्मीद है कि अमित सैनी रोहतकिया के नेतृत्व में गुरुग्राम कला परिषद में सांस्कृतिक गतिविधियां और मजबूत होंगी और युवा कलाकारों को नया मंच मिलेगा।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال