विश्व पर्यावरण दिवस पर सुजानपुर में धूमधाम से हुआ पौधरोपण

फतेहपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर सुजानपुर में धूमधाम से हुआ पौधरोपण, ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर सुजानपुर ग्राम सभा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष और सुजानपुर की ग्राम प्रधान/प्रशासक हेमलता पटेल के नेतृत्व में संगठन की महिलाओं और ग्रामवासियों ने मिलकर गाँव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक रूप से पौधरोपण किया और समाज को पर्यावरण बचाने का एक सशक्त संदेश दिया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने गांव के मिनी सचिवालय भवन में महिलाओं के साथ आम और जामुन के पौधे लगाए |


 इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों को बधाई देते हुए ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने कहा, "विश्व पर्यावरण दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आइये, हम सभी मिलकर अपनी पृथ्वी को हरा-भरा, सुंदर और स्वच्छ बनाने का दृढ़ संकल्प लें। पर्यावरण का संरक्षण करना किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सबका सामूहिक कर्तव्य है। हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए।" कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि केवल पौधरोपण ही नहीं किया गया, बल्कि उपस्थित सभी महिलाओं और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से इन पौधों की नियमित देखरेख, सुरक्षा और उन्हें जीवित रखने का पवित्र संकल्प (शपथ) भी लिया। प्रधान हेमलता पटेल द्वारा इस दौरान ग्रामीणों को पौधों का वितरण भी किया गया, जिसे पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। इस पुनीत कार्य और जागरूकता अभियान में ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के साथ मुख्य रूप से रेखारानी, माधुरी, सरला, सुमन, संयोगिता, शिवांशी, प्रेम बहादुर, संजय, राकेश सहित भारी संख्या में संगठन की सक्रिय महिलाएं, ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी के सहयोग से यह पौधरोपण अभियान पूरी तरह सफल और अनुकरणीय रहा।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال