पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण:- संतोष श्रीपाल शर्मा

 पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण:- संतोष श्रीपाल शर्मा



कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने बताया कि आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर लक्ष्मण विहार में सामूहिक रूप से मिलकर महिला शक्ति मंच  टीम व शहीद यादगार मंच हरियाणा की तरफ से आम,जामुन, बेलपत्र आदि पौधारोपण किया गया क्योंकि हर प्राणी जीव जंतु और मनुष्य जाति के लिए पेड़ पौधे ही जीवन का आधार है जो कि हमें लगातार प्राण वायु ऑक्सीजन देते हैं ऑक्सीजन के बिना हम पांच मिनट भी जिंदा नहीं रह सकते कोरोना काल में सभी को ऑक्सीजन के महत्व का पता भी लग गया कि क्या हाल हुआ इसलिए आज पेड़ लगाना अपने आप में सबसे बड़ा धर्म है हर इंसान को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए कहीं जगह नहीं मिलती है तो कम से कम छत पर गमले में छोटे-छोटे पौधे जरूर लगाएं क्योंकि छोटा पौधा भी ऑक्सीजन देता है जहां पर ज्यादा जगह मिलती है वहां नीम,पीपल,बरगद आदि के पेड़ लगाए क्योंकि यह पेड़ चौबीस घंटे ऑक्सीजन देते हैं जितनी ज्यादा शुद्ध हवा होगी उतना ही हम स्वस्थ रहेंगे आज पौधारोपण में महिला शक्ति मंच की तरफ से संतोष श्रीपाल शर्मा,पूनम,सुषमा,सविता पिंकी,नानकी,रितिका कोशिश व शहीद यादगार मंच हरियाणा की तरफ से श्रीपाल शर्मा,रामनिवास,सुरेंद्र कौशिश,मदनलाल,रविंद्र,राकेश,संजीत आदि शामिल रहे

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال