विश्व पर्यावरण दिवस पर री -इग्नाइट इंडिया फाउंडेशन ने चलाया वृक्षारोपण का महाअभियान

विश्व पर्यावरण दिवस पर री -इग्नाइट इंडिया फाउंडेशन ने चलाया वृक्षारोपण का महाअभियान

बहादुरगढ़ और गुरुग्राम में लगाए सैंकड़ों  पेड़


ताऊ देवीलाल पार्क से की कार्यक्रम की शुरुआत 



जानी मानी सामाजिक संस्था री -इग्नाइट इंडिया फाउंडेशन ने आज बहादुरगढ़ और गुरुग्राम में वृक्षारोपण महा अभियान चला कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की है ।

बहादुर गढ़ के विधायक राजेश जून ने भी इस अभियान में ना केवल हिस्सा लिया बल्कि ख़ुद पेड़ लगाकर सभी पर्यावरण प्रेमियों का मनोबल भी बढ़ाया । इस मौके पर बहादुरगढ़ के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट एवं जिला नगर आयुक्त अभिनव सिवाच ने भी वृक्षारोपण कर शहर वासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया । री- इग्नाइट इंडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित नागरिकों को टी शर्ट  और सफ़ेद टोपी पहना कर उनका स्वागत किया । इस दौरान इस संस्था के सचिव विनय कौशिक ,उपाध्यक्ष अभिषेक राठी कोषाध्यक्ष अविनाश वर्मा, कार्यकारी सदस्य हर्ष आदि ने अपनी टीम के साथ मिलकर उन जगहों को चिह्नित किया जो लंबे समय से वीरान पड़ी थी । इन जगहों को हरीभरी करने का बीड़ा उठाया । उपेक्षित स्थानों में डंपिंग साईट को हरित करने के जज़्बे के साथ यह टीम मैदान में उतरी । ज़्यादा से ज़्यादा फलदार वृक्ष लगाए गए । विधायक जून ने कहा कि ये पेड़ केवल आज की आवश्यकता नहीं है बल्कि आने वाले भविष्य के संरक्षक भी हैं । एस डी एम सिवाच ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं । 

इस दौरान वार्ड 29 के पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा एवं नगर पालिका से जे ई आकाश ने भी पेड़ लगाए । संस्था के सचिव विनय कौशिक ने कहा कि जहाँ भी जाने अनजाने में कचरा डाला जाता है वहाँ हमारी टीम जागरूकता अभियान चला रही है ताकि लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हों । कोषाध्यक्ष अविनाश वर्मा ने बताया कि री- इग्नाइट इंडिया फाउंडेशन पिछले पाँच वर्षों से समाज कल्याण की दिशा में महत्त्वपूर्ण कार्य करती आई है । उन्होंने आगे कहा कि नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, छात्र हितों से जुड़े कार्यक्रम,रक्तदान शिविर,फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर,कोविड महामारी के दौरान जरूरतमंद परिवारों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराना आदि सामाजिक कार्य हम बखूबी करते रहे हैं ।संस्था की संस्थापिका पुष्पा गौड़ ने बताया कि आज उन्होंने गुरुग्राम के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में काफ़ी मात्रा में पेड़ लगाए और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया । उन्होंने आगे कहा कि इन पेड़ों की देखभाल भी हमारी टीम लगातार करती रहेगी ।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال