महिला शक्ति मंच द्वारा किया गया कन्यादान:- संतोष श्रीपाल शर्मा

 महिला शक्ति मंच द्वारा किया गया कन्यादान:- संतोष श्रीपाल शर्मा

 


महिला शक्ति मंच गुरुग्राम की संस्थापक व अध्यक्ष श्रीमती संतोष श्रीपाल शर्मा ने बताया कि आज हम सभी ने सामूहिक रूप से मिलकर एक बेटी की शादी के लिए महिला शक्ति मंच की तरफ से 21000 रूपये और 21 सूट साड़ियां बिटिया को कन्यादान के रूप में समर्पित की और सभी माताओ बहनों व बड़े बुजुर्गों ने कन्या को अपना आशीर्वाद दिया समाजसेवी संतोष श्रीपाल शर्मा का कहना है कि महिला शक्ति मंच ऐसे सामाजिक कार्य करती रहती है चाहे धार्मिक अनुष्ठान हो जैसे सुंदरकांड, श्रीमद् भागवत कथा, श्री राम कथा, मेडिकल कैंप, पौधारोपण, स्वच्छ भारत के तहत सफाई अभियान आदि समय-समय पर अपने संगठन की तरफ से करते रहते हैं आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हमारे सहयोगी रहे कोच विजय गर्ग, कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष व समाजसेवी श्रीपाल शर्मा, दिवाकर गुप्ता, डीसी अग्रवाल, राकेश गुप्ता, पवन शर्मा, संजय कौशिक, हनुमान प्रसाद, कविता कादयान, अंजू केड़ियाल, पूनम योगी, रूबी सिंह, राष्ट्रीय कवित्री वीना अग्रवाल, पूनम जांगड़ा, सुषमा, पूनम रोहिल्ला, पिंकी कौशिक, रुक्मणी, सीमा, रितु, अंजू, नानकी, दीपा,अलका त्यागी,अनवरी, सविता कौशिश आदि तमाम महिला शक्ति मंच की बहने शामिल रही

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال