रेड रन मैराथन में जीसीजी मानेसर की अनीशा प्रथम, ₹5100 का नकद पुरस्कार जीता
मानेसर, 10 अगस्त 2026। राजकीय महिला महाविद्यालय, मानेसर के लिए गौरव का क्षण रहा जब महाविद्यालय की बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा अनीशा ने हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के तत्वावधान में जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी (DACS), गुरुग्राम द्वारा आयोजित “रेड रन मैराथन–2026” में प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹5100 का नकद पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स की रोकथाम एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
महाविद्यालय की रेड क्रॉस टीम के प्रभारी डॉ. परवीन कुमार, सहायक प्रोफेसर, हिंदी विभाग के मार्गदर्शन में अनीशा ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस शानदार उपलब्धि पर कार्यवाहक प्राचार्या सुश्री संगीता राजपूत एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने अनीशा तथा रेड क्रॉस टीम को हार्दिक बधाई दी और इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
