बेटियों ने सेवानिवृत्त सैनिक कैप्टन धीर सिंह को बांधी तिरंगे धागे और मोतियों से बनी राखी

 बेटियों ने सेवानिवृत्त सैनिक कैप्टन धीर सिंह को बांधी तिरंगे धागे और मोतियों से बनी राखी



गुरुग्राम। राजेंद्र पार्क क्षेत्र स्थित एक निजी स्थान पर रक्षाबंधन के अवसर पर बेटियों ने देशभक्ति और सैनिक सम्मान का अनूठा संदेश दिया। बड़ी संख्या में बेटियों ने अपने हाथों से तैयार की गई तिरंगे धागे और मोतियों से बनी राखियां सेवानिवृत्त सैनिक कैप्टन धीर सिंह की कलाई पर बांधीं।

इस अवसर पर बेटियों ने कहा कि तिरंगे के रंगों से तैयार राखी देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और भारत के गौरव का प्रतीक है। विशेष बात यह रही कि इन राखियों को तैयार करने के लिए बेटियों ने करीब दो महीने तक प्रत्येक रविवार अपना पूरा समय देकर मेहनत की।

रश्मी, रोशनी, पलक, ईशा, शिवानी, सुहानी, सोनाली और निधि सहित अन्य बेटियों ने इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। एक राखी तैयार करने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगता है। राखी बनाने में आने वाले खर्च के लिए बेटियां अपने स्तर पर बचत कर सामग्री खरीदती हैं, जबकि परिवार के सदस्यों का भी उन्हें पूरा सहयोग मिलता है।

इन बेटियों में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं शामिल हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर उन्होंने रेलवे स्टेशन पर सेवा देते हुए लोगों को भी राखियां बांधीं।

आयोजकों के अनुसार, बेटियों द्वारा सैनिकों एवं देशवासियों के सम्मान में राखी बांधने की यह पहल पिछले आठ वर्षों से लगातार जारी है। इस पहल के माध्यम से बेटियां देशसेवा करने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ समाज में राष्ट्रप्रेम और भाईचारे का संदेश भी दे रही हैं।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال