सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर उमड़ी भारी भीड़

सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर उमड़ी भारी भीड़

रीइग्नाइट इंडिया फाउंडेशन को मिला संस्कृति मंत्रालय का साथ 

राष्ट्रीय स्तर की जानी मानी सामाजिक संस्था *रीइग्नाइट इंडिया फाउंडेशन* द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित जयंती समारोह में भारी भीड़ देखने की मिली । यह कार्यक्रम सोमवार को गुरुग्राम के सी.डी.इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर -71 में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महा मंत्री सुरेश जैन ने दीप प्रज्वलित करके किया । इस दौरान संस्था की अध्यक्ष पुष्पा गौड़ , कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ यशपाल यादव ,संघ चालक (ग्रेटर गुरुग्राम )भूप सिंह ,प्रोफेसर लीलमणी गौड़ एवं धर्माचार्य अरुण कृष्ण आदि उपस्थित रहे । सरदार पटेल के जीवन पर आधारित ***रियल हीरो ***नामक सामरिका का विमोचन भी देखने को मिला । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिंदु रियल हीरो सम्मान था । इसमें गुरुग्राम के डीटीपी एवं नोडल अधिकारी आर एस बाठ के अलावा उद्योगपति अशोक जैन,माउंटेन मैन प्रदीप भारद्वाज,भू गर्भ वैज्ञानिक डॉ धर्मवीर,किसान मौर्चा से मोहन प्रसाद,रोटी पानी बैंक से चन्द्र प्रकाश ,आर पी एस स्कूल के डायरेक्टर बृजपाल शर्मा एवं अध्यापिका उपमा दुआ को रियल हीरो सम्मान दिया गया । 



इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं विधायक गुरुग्राम मुकेश शर्मा ने काफ़ी अध्यापकों को उनके अविस्मरणीय सामाजिक योगदान के लिए मंच पर सम्मानित भी किया । उन्होंने इस ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन के लिए संस्था के पदाधिकारियों की ना केवल जम कर सराहना की बल्कि आश्वासन भी दिया कि भविष्य में संस्था द्वारा माँगी गई किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता के लिए वे तैयार हैं । कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ यशपाल यादव ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है जो इतने बड़े स्तर के कार्यक्रम के लिए रीइग्नाइट इंडिया फाउंडेशन ने उनके स्कूल को चुना । मंच संचालन विनय कौशिक ने किया । सरदार पटेल के जीवन एवं व्यक्तित्व पर आधारित कॉनक्लेव एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति को यू ट्यूब और फेस बुक द्वारा संस्कृति मंत्रालय को लाइव प्रसारित किया गया । कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी ।बताते चलें कि लोकल एवं मुख्य मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम की कवरेज की गई थी । इस दौरान शिक्षकों , अभिभावकों एवं अतिथियों का सैलाब देखने को मिला । समारोह में एक हज़ार से अधिक की भीड़ जुटी ।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال