एक बार फिर चमका डॉ. रचना सेठी गेरा का नाम! अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मिली बड़ी कामयाबी, 4 प्रमुख सम्मानों से हुईं सम्मानित

एक बार फिर चमका डॉ. रचना सेठी गेरा का नाम! अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मिली बड़ी कामयाबी, 4 प्रमुख सम्मानों से हुईं सम्मानित

​नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित यशोभूमि कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित 'विश्व फिजियोथेरेपी एशिया वेस्टर्न पैसिफिक (AWP) रीजनल कॉन्फ्रेंस 2026' में डॉ. रचना सेठी गेरा ने अपनी कार्यकुशलता और बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विश्व स्तरीय पहचान बनाई। दुनिया भर से आए 10,000 से अधिक फिजियोथेरेपिस्ट्स एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मौजूदगी वाले इस भव्य महासम्मेलन में उन्हें स्वास्थ्य सेवा, नेतृत्व और सांस्कृतिक योगदान के लिए 4 प्रमुख पुरस्कारों से नवाजा गया:

​जीरियट्रिक हेल्थ चेयरपर्सन अवार्ड – वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य देखभाल में अनुकरणीय नेतृत्व हेतु

सांस्कृतिक समिति (कल्चरल कमेटी) ऑर्गेनाइजर अवार्ड – सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल प्रबंधन हेतु



फैशन शो प्रतियोगिता (द्वितीय पुरस्कार) – टीम नेतृत्व एवं शानदार प्रदर्शन हेतु

हरियाणा टीम अवार्ड – हरियाणा राज्य फिजियोथेरेपी टीम का सफल प्रतिनिधित्व करने हेतु

​"अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मिला यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। यह पुरस्कार मुझे वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, फिजियोथेरेपी अनुसंधान और सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्रों में और अधिक लगन व समर्पण से काम करने की प्रेरणा देगा।"

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال