श्री गौरीशंकर मंदिर में भक्तिमय सत्संग एवं नागरिक अभिनंदन

 श्री गौरीशंकर मंदिर में भक्तिमय सत्संग एवं नागरिक अभिनंदन



गुरुग्राम, 27 सितंबर। श्री गौरीशंकर मंदिर, सेक्टर-9ए में परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज की पावन प्रेरणा से मासिक भक्तिमय सत्संग श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ।

आचार्य श्री हरीश उपाध्याय जी ने ‘मनुष्य जीवन का उद्देश्य’ विषय पर प्रकाश डालते हुए पुरुषार्थ चतुष्टय,पूजा-विधि एवं दैनिक जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

दिल्ली आनंदधाम आश्रम से पधारे हरिदर्शन तिवारी जी 

विशाल कश्यप जी ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर संस्था से जुड़े सेवाभावी भक्तों का नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

सत्संग के पश्चात श्रद्धालुओं ने प्रसाद एवं भंडारे का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में 2 अक्टूबर को आनंदधाम आश्रम, दिल्ली में आयोजित होने वाले श्रद्धा पर्व में सहभागिता का भी आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारियों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال