CBSE क्लस्टर इंटरनेशनल कराटे में तनीष्क ने जीता स्वर्ण पदक

CBSE क्लस्टर इंटरनेशनल कराटे में तनीष्क ने जीता स्वर्ण पदक

रेवाड़ी। सूरज स्कूल रेवाड़ी के कक्षा 11वीं के छात्र तनीष्क ने पानीपत में आयोजित CBSE क्लस्टर इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है।


तनीष्क की सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्या श्रीमती हिमांशी रमन दुआ एवं निदेशक डॉ. हरीश प्रसाद ने तनीष्क को स्वर्ण पदक एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।


विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि तनीष्क की उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।


विद्यालय परिवार ने तनीष्क को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال