टैलेंट सर्च जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में 100 से अधिक बच्चों ने दिखाया दमखम
गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम में टैलेंट सर्च जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से 12 वर्ष आयु वर्ग तथा ओपन कैटेगरी में आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के मुकाबले हुए, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के आयोजक जिमनास्टिक कोच नवीन सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों में दित्या शर्मा, धृति सोलंकी, पृथ्वी नागर, वान्या कौशिक, जानवी, आराध्या, सानवी सैनी, सामंथा, भाविका, पथक, माहिरा, वाणी, मोक्ष, भव्या, आरव कुमार, वंदन शर्मा, वंशिका और दक्ष सैनी शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर नित्या, कृष्णा, अमरीश सिंह, ईशानी सिंह, शनाया, जैशवी, प्रतिष्ठा सिंह पंवार, सानवी शर्मा, समायरा, हिमांशी, भव्या सिरोही, पेशल, वानी राजपूत, माहिरा, जयेश, जीवेश, आरुष दीक्षित और नव्यांश रहे।
तृतीय स्थान रुद्रांशी महरोत्रा, जियांशी, अर्शिका, नितारा, खुशवी शर्मा, कियारा, राहिनी, काव्या, हर्षिता, मानवी यादव, तिशा यादव, अलास्का, तृषा राव, अलीशा, रिधिमा अरोड़ा, अनन्या सैनी, येशिका, ईशाल खान, वानी, सिद्धि, रुद्र शर्मा, श्रेयांश, आरत, ज्यांशू, मानविक गौतम, वंश कुमार, कुशान और जश ने प्राप्त किया। वहीं ओपन कैटेगरी में दक्ष सैनी ने प्रथम, जस ने द्वितीय और नव्यांश ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व डीएसओ कुलविंदर सिंह, हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन के वर्किंग प्रेसिडेंट राज कुमार राघव, जीरो ग्रैविटी एकेडमी के संचालक एवं जिम्नास्टिक कोच मनीष गौतम, फ्लिप सिटी जिम्नास्टिक्स एकेडमी के जयवीर यादव, जिम्नास्टिक कोच नरेंद्र और के.आर. मंगलम स्कूल के एचओडी राज कुमार उपस्थित रहे। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली जिम्नास्ट निरजना पोनिया ने भी बच्चों के साथ अपने अनुभव सांझा किए।
प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम जिम्नास्टिक कोच नवीन सैनी की देखरेख में आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयार होते हैं। नवीन सैनी ने अभिभावकों और बच्चों के सहयोग की भी काफ़ी सराहना की ।
