शहीद यादगार मंच द्वारा सेक्टर 4 में पूरे जोश के साथ मनाई गई शहीद भगत सिंह जयंती:- श्रीपाल शर्मा
शहीद यादगार मंच हरियाणा,कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा व संयोजक विजय कोच ने बताया कि गुरुग्राम सेक्टर 4भगत सिंह पार्क में शहीदे आजम भगत सिंह जयंती पूरे जोश व धूमधाम से मनाई गई हजारों लोगों ने शामिल होकर पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्य अतिथि गुरुग्राम के लोकप्रिय विधायक मुकेश शर्मा के छोटे भाई हरविन्द्र काले पहलवान के पहुंचने पर काफी संस्थाओं के प्रतिनिधि व सामाजिक लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर व फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया और शहीद यादगार मंच की तरफ से महापुरुषों की फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में देकर सम्मानित किया सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों को भी महापुरुषों की फोटो देकर सम्मानित किया गया
मुख्य अतिथि काले पहलवान ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सुंदर सी छतरी बनवाने के लिए अपने निजी कोष से शहीद यादगार मंच हरियाणा को एक लाख रुपए सहयोग स्वरूप दिए और बताया कि सेक्टर 4 के बहुत सारे पार्कों में सौंदर्यकरण के लिए विधायक मुकेश शर्मा जी की तरफ से सरकारी तौर पर काम चल रहे हैं अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने बताया कि 2024 में हमने अपने संगठन की तरफ से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण उनके भतीजे किरनजीत सिंह संधू एडीसी हितेश मीणा व मुकेश पहलवान जी के हाथों से करवाया था कई सामाजिक लोगों ने भी अपने विचार साझा किये मुख्य वक्ता यूथ सोशल कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद जी ने विधायक जी द्वारा कराए गए कार्य और शहीद भगत सिंह के बारे में विस्तार से बताया कि कैसे इतनी छोटी उम्र में अंग्रेज सरकार से लड़ते हुए हंसते-हंसते शहीद हो गए और हम लोगों को आजादी दिलवाई
संगठन के संयोजक विजय कोच, रोशनलाल, साहब सिंह सोलंकी, लोमेश, महिला शक्ति मंच गुरुग्राम, भगत सिंह रेसिडेंट सोसाइटी के लोगों ने पूरी निष्ठा के साथ कार्यक्रम को शानदार व सफल बनाने में काफी सहयोग किया अध्यक्षता दिवाकर गुप्ता जी ने की और संस्थाओं की तरफ से साझा रूप में दिव्यांग बच्चों को मुख्य अतिथि के हाथों से व्हीलचेयर दी गई विशेष अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध समाजसेवी पूर्व कमिश्नर कल्याण सिंह शर्मा, राजकुमार त्यागी, दौलताबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से पवन जिंदल, कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से कल्याण सिंह भढ़ाना, इंद्र सिंह बोरवाल, मांगेराम कौशिक, सुनीता कटारिया, पुष्पा धनखड, डॉ अर्चना सिंह, विनोद अग्रवाल, रूबी सिंह, अंजू केडियाल, सुनीता शाही, विजय अग्रवाल सेक्टर 82 पी पी मेहता, सुरेंद्र लोहान, अरुण कुमार मुन्ना, सुषमा सचदेवा, फ्लाइंग बर्ड से अमित कुमार, कल्याणी सचान आदि हजारों लोग शामिल रहे शहीद यादगार मंच की तरफ से प्रसाद के रूप में भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी जिसमें रोटी पानी सेवा ट्रस्ट राष्ट्रपति अवार्ड श्री चंद्र प्रकाश जी व उनकी टीम का प्रसाद वितरण में भरपूर सहयोग रहा अंत में संयोजक विजय कोच व अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने आए हुए सभी लोगों का मान सम्मान व दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हुए सभा का समापन किया

