अखिल फिटनेस बॉक्सिंग एंड स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने जीते 19 गोल्ड मेडल, गुरुग्राम में हासिल किया प्रथम स्थान

 अखिल फिटनेस बॉक्सिंग एंड स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने जीते 19 गोल्ड मेडल, गुरुग्राम में हासिल किया प्रथम स्थान



गुरुग्राम। 2 से 3 अक्टूबर तक आयोजित हुई 4वीं राइजिंग स्टार बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अखिल फिटनेस बॉक्सिंग एंड स्पोर्ट्स फाउंडेशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुग्राम में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में करीब 250 मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने किया।

प्रतियोगिता में अखिल फिटनेस बॉक्सिंग एंड स्पोर्ट्स फाउंडेशन के मुक्केबाजों ने कुल 19 स्वर्ण पदक जीतकर टीम को पहला स्थान दिलाया। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में निखिल, निकिता, कायरा, रुचि, युविक, हार्दिक, कमल, धैर्य, शौर्य, भविष्य, गुलशन, हिमांशु, लक्षित, प्रिंस, रोहित, शौर्य, भव्य और मयंक शामिल रहे।

वहीं यशिका, रोमिक, शुभम, हितार्थ, सागर, दीपक, मयंक और गर्व ने रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा प्रतीक, कनिष्क, सर्वेश, युग, अर्जुन, साहिल और अंगद ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

फाउंडेशन के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रशिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बॉक्सिंग के क्षेत्र में गुरुग्राम की उभरती प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال