ICAI गुरुग्राम एवं NICASA गुरुग्राम द्वारा दो दिवसीय Aura AI Batch का आयोजन

 ICAI गुरुग्राम एवं NICASA गुरुग्राम द्वारा दो दिवसीय Aura AI Batch का आयोजन


गुरुग्राम, 5 अक्टूबर 2026: गुरुग्राम ब्रांच ऑफ NIRC ऑफ ICAI द्वारा NICASA गुरुग्राम के सहयोग से 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को CA विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय Aura AI Batch का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को Artificial Intelligence के आधुनिक एवं व्यावहारिक उपयोग तथा CA प्रोफेशन में AI की बढ़ती भूमिका से अवगत कराना था।


दो दिवसीय सत्र के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न AI tools और technologies के प्रभावी उपयोग, उनके practical applications तथा बदलते professional environment में AI के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सत्र में भाग लिया और AI की नई तकनीकों को सीखने में विशेष रुचि दिखाई।



कार्यक्रम में CA Vipin Agrawal, Chairperson, Gurugram Branch of NIRC of ICAI की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर NICASA Gurugram की पूरी टीम, जिसमें Akhil Aggarwal, Aksha, Mishthi Arora, Deepak Aggarwal एवं Deepak Saini शामिल रहे, उपस्थित रही और कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।


यह आयोजन ICAI गुरुग्राम एवं NICASA गुरुग्राम की विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ने, उन्हें भविष्य की professional requirements के लिए तैयार करने तथा continuous learning को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال