प्रधान हेमलता पटेल के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती

फतेहपुर: गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष व प्रधान हेमलता पटेल के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती



महिलाओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर देश की प्रगति में उनके असीम योगदान को याद किया


महापुरुषों के आदर्श ही सशक्त समाज की नींव हैं: हेमलता पटेल


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर स्थित कार्यालय में बड़े ही गरिमामय और भव्य रूप में मनाई गई। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष, सुजानपुर की ग्राम प्रधान व बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में संगठन की कार्यकर्ताओं और ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि हेमलता पटेल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन करने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं ने दोनों युगपुरुषों के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। सत्य, अहिंसा और सादगी के संकल्प को दोहराया |

सभा को संबोधित करते हुए हेमलता पटेल ने कहा, "महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के सिद्धांत तथा शास्त्री जी का सादगी व 'जय जवान, जय किसान' का नारा आज भी हमारे समाज और राष्ट्र को सही दिशा दिखाने में पूरी तरह प्रासंगिक हैं। दोनों महापुरुषों का देश के निर्माण में योगदान असीम और अतुलनीय है। आज के दिन हमारा सबसे बड़ा संकल्प यही होना चाहिए कि हम उनके दिखाए मार्ग और आदर्शों पर पूरी ईमानदारी से चलें।"

उन्होंने क्षेत्रवासियों व देशवासियों को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस भव्य और आकर्षक आयोजन को सफल बनाने में मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेखा रानी, रजनी, सत्यवती, सावित्री,किरन,राजरानी, कम्मो, रंजना , सुमन, ममता, कमला, रुक्मिणी,रजिया,शिवकली,सतून,राजकुमार, मधु,संयोगिता, आरती सहित भारी संख्या में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक संगठन की पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामवासी महिलाएं उपस्थित रहीं

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال