अनुपमा (सबकी सहेली) के नवें अंक का विमोचन, संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानियाँ

 अनुपमा (सबकी सहेली) के नवें अंक का विमोचन, संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानियाँ



लेखकों की आवाज़ और सशक्तिकरण को समर्पित अनुपमा (सब की सहेली) पत्रिका का नवां अंक नई शुरुआत: मेरे सपने, मेरी उड़ान विशेषांक के रूप में प्रकाशित हुआ। 'अनुपमा (सबकी सहेली)' ने इस बार अपने पाठकों के लिए एक बेहद खास और प्रेरणादायक सौगात पेश की है। 


इस विशेषांक में समाज की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के संघर्ष, सफलता और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक कहानियों को जगह दी गई है। "नई शुरुआत: मेरे सपने, मेरी उड़ान" विशेषांक के माध्यम से पत्रिका ने यह संदेश दिया है कि हर व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है। इस अवसर पर पत्रिका की संपादक मंडल ने कहा कि अनुपमा पिछले 9 अंकों से नये साहित्यकारों को एक मंच दे रही है जहाँ वे अपने अनुभव साझा कर सकें और एक-दूसरे की भावनाओं को समझ सकें। यह अंक विशेष रूप से करियर, शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक बदलाव में योगदान पर केंद्रित है।


अनुपमा एक ऐसी पत्रिका है जिसमें नये पुराने, छोटे बड़े और देश विदेश के सभी तरह के रचनाकारों को अपनी लेखनी चलाने का अवसर प्रदान किया जाता है और उन्हें सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाता है। 'अनुपमा' के इस अंक को लेकर पाठकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पत्रिका का दावा है कि यह अंक न केवल जानकारी देगा, बल्कि मुश्किल समय में हार न मानने का हौसला भी देगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि सफलता की असली कीमत क्या होती है, तो यह विशेषांक आपके लिए एक अनिवार्य संग्रह है।


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال