सेवा सेतु अभियान के तहत लोगों को दी स्वास्थ्य व जनकल्याण योजनाओं की जानकारी

 सेवा सेतु अभियान के तहत लोगों को दी स्वास्थ्य व जनकल्याण योजनाओं की जानकारी



गुरुग्राम। सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत रेडक्रॉस सोसायटी गुरुग्राम की ओर से सेक्टर-27 स्थित सामुदायिक केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को प्राथमिक उपचार, सीपीआर, टीबी, एचआईवी तथा दिव्यांगजनों को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं सरकारी लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

यह कार्यक्रम उपायुक्त गुरुग्राम उत्तम सिंह एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट के दिशा-निर्देशन तथा रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार और जिला प्रशिक्षण अधिकारी जितिन शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान फर्स्ट एड लेक्चरर अमित पाल ने सीपीआर और प्राथमिक उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। टीबी वालंटियर एवं फर्स्ट एड लेक्चरर कविता सरकार ने टीबी रोग से बचाव एवं जागरूकता के बारे में बताया। वहीं टीआई प्रोजेक्ट की काउंसलर संगीता बाई ने एचआईवी से संबंधित जानकारी देने के साथ-साथ लोगों को आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान दिव्यांगजनों को उपलब्ध विभिन्न सरकारी लाभों एवं सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद विकास यादव ने भी शिरकत की। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال