गुरुग्राम यातायात पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर मिला मोबाइल मालिक को लौटाया



गुरुग्राम। ड्यूटी के दौरान ईमानदारी और जनसेवा का परिचय देते हुए गुरुग्राम यातायात पुलिस के एएसआई परवीन ने सड़क पर मिला मोबाइल फोन उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटा दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर मालिक योगेंद्र ने यातायात पुलिस की ईमानदारी और तत्परता के लिए आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को दौलताबाद चौक पर तैनात जोनल अधिकारी एएसआई परवीन ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें सड़क पर एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। उन्होंने जिम्मेदारी निभाते हुए मोबाइल को सुरक्षित अपने पास रख लिया, ताकि उसे उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाया जा सके।

कुछ समय बाद मोबाइल फोन पर उसके मालिक योगेंद्र पुत्र अमर सिंह, निवासी बसई एन्क्लेव का फोन आया। एएसआई परवीन ने उन्हें मोबाइल फोन मिलने की जानकारी दी और अपनी ड्यूटी लोकेशन बताई। इसके बाद योगेंद्र मौके पर पहुंचे। मोबाइल की पहचान सुनिश्चित करने के बाद एएसआई परवीन ने फोन उन्हें सौंप दिया।

खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर योगेंद्र ने गुरुग्राम यातायात पुलिस का धन्यवाद किया। इस घटना ने पुलिस की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना को उजागर किया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال