टेलेंट हंट छिपी प्रतिभा को खोजने का उतम माध्यम: डॉ. मीनू शर्मा

 टेलेंट हंट छिपी प्रतिभा को खोजने का उतम माध्यम: डॉ. मीनू शर्मा 


गुरुग्राम। कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को पहचानने, निखारने और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टैलेंट हंट एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इसमें बीसीए प्रथम, द्वितीय एवं अंतिम वर्ष तथा एमसीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नृत्य, गायन, कविता पाठ, अभिनय और पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष  के नेतृत्व में हुआ। प्राचार्य डॉ. मीनू शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. माला यादव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए प्राचार्य का स्वागत किया। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. कुसुम लता शर्मा, डॉ. माला यादव एवं मैडम शेफाली अरोड़ा ने कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन संबंधी तैयारियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


प्रतियोगिताओं में नृत्य के बेस्ट परफॉर्मर दिव्या (एमसीए प्रथम वर्ष) एवं आँचल (बीसीए प्रथम वर्ष) तथा रनर-अप समीक्षा (बीसीए द्वितीय वर्ष) एवं भूमिका (बीसीए प्रथम वर्ष) रहीं। गायन में शैलेंद्र (एमसीए प्रथम वर्ष) बेस्ट परफॉर्मर तथा पायल (बीसीए तृतीय वर्ष) रनर-अप रहीं। कविता पाठ में राहुल (एमसीए द्वितीय वर्ष) बेस्ट परफॉर्मर तथा आँचल (बीसीए प्रथम वर्ष) एवं पुनीत (बीसीए तृतीय वर्ष) संयुक्त रनर-अप रहे। अभिनय प्रतियोगिता में यशिका (बीसीए प्रथम वर्ष) ने बेस्ट परफॉर्मर का स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में दीपांशी (बीसीए तृतीय वर्ष) एवं साहिल (एमसीए प्रथम वर्ष) संयुक्त बेस्ट परफॉर्मर तथा रिया (बीसीए तृतीय वर्ष) एवं हेमंत (एमसीए प्रथम वर्ष) संयुक्त रनर-अप रहे।


कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक डॉ. मनोज बाला, डॉ. पिंकी, डॉ. निधि, मैडम रीनू रानी, मिस्टर मनीष, मैडम अलका मालिक , मिस्टर भानू प्रताप, मिस पूनम, मिस्टर नरपाल एवं मैडम शीला उपस्थित रहे। मीडिया अधिकार ड्रॉ  सुनील डबास ने बताया कि सभी शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया। अनेक विद्यार्थियों ने स्वयंसेवक के रूप में स्वेच्छा से आयोजन की व्यवस्थाओं में योगदान दिया।


कार्यक्रम के अंत में डॉ. कुसुम लता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों, सह-आयोजकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता, टीम भावना और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال