बिजली न मिलने से उद्योगों को भारी नुकसान:- श्रीपाल शर्मा
कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने बताया कि आज से बिजली कर्मचारियों द्वारा तीन दिन की हड़ताल की गई है जिसकी वजह से आज सुबह से ही कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र में लाइट नहीं है काम करने वाले सभी कर्मचारी खाली बैठ गए हैं और यह एक दिन नहीं तीन दिन की बात है लघु उद्योगों पर बार-बार कोई ना कोई संकट आ रहा है पहले गैस कीलत की वजह से मैनपॉवर नहीं रही फिर एकदम से हरियाणा सरकार द्वारा मिनिमम वेज 35% तक बढ़ा दिया गया अभी तीन दिन बिजली का न होना अपने आप में एक बड़ा संकट है छुट्टी करें तो कस्टमर की सप्लाई नहीं पहुंचेगी और कर्मचारी भी नाराज होंगे फैक्ट्री चलाएं तो चलाएं कैसे क्योंकि बिजली नहीं श्रीपाल शर्मा ने कहा लघु उद्योगों का सरवाइव करना बहुत ही मुश्किल हो रहा है इसलिए हम सरकार से कमेटी प्रतिनिधियों से बिजली आयोग के सदस्यों से सभी से प्रार्थना करते हैं आज ही इस समस्या का समाधान निकाले ताकि काम काज ठप ना हो और उद्योग सुचारू रूप से चलते रहे
