आज महिला शक्ति मंच गुरुग्राम टीम पहुंची शीतला माता मंदिर:संतोष श्रीपाल शर्मा

 आज महिला शक्ति मंच गुरुग्राम टीम पहुंची शीतला माता मंदिर 

संतोष श्रीपाल शर्मा



 गुरुग्राम: महिला शक्ति मंच की अध्यक्ष व समाजसेवी श्रीमती संतोष श्रीपाल शर्मा ने बताया कि हम अपने संगठन की तरफ से हर साल कथा करवाते हैं अभी 15 दिसंबर मंगलवार को एक भव्य कलश यात्रा होगी और प्रसाद भंडारा होगा उसके बाद रोजाना शाम को तीन से छह बजे तक व्यास जी महाराज आचार्य गौरीशंकर गौतम जी जो की गोल्ड मेडलिस्ट है अपने मुखारविंद से भगवान श्री राम जी के जीवन चरित्र के बारे में वर्णन करेंगे फिर 23 दिसंबर बुधवार पूर्णिमा के दिन बड़ा हवन यज्ञ होगा उसके बाद भंडारे के रूप में प्रसाद की व्यवस्था रहेगी श्री राम कथा समापन पर सभी ब्राह्मण व कथा व्यास जी को दक्षिणा देकर विदा किया जाएगा महिला शक्ति मंच के संरक्षक श्रीपाल शर्मा ने बताया कि इस कथा में हजारों महिलाएं शामिल रहती हैं और एक बहुत अच्छी मेहनती टीम है और शहर के बहुत सारे गनमान्य लोग कथा में पहुंचते हैं अपने गुरुग्राम के लोकप्रिय विधायक मुकेश शर्मा हर वर्ष बड़ी श्रद्धा के साथ कथा में शामिल होते हैं 

कथा आयोजन में अच्छा खासा आर्थिक रूप से भी सहयोग करते हैं आज इसी संदर्भ में श्री राम कथा की शुरुआत करते हुए निमंत्रण पत्र कार्ड चढ़ाने शीतला माता मंदिर पहुंचे कार्ड बांटने की शुरुआत शीतला माता मंदिर से ही करते हैं कथा करवाने का हमारा मुख्य मकसद है कि हम सभी को अपने धर्म के बारे में ज्ञान हो और हमारी वैचारिक समझ बढ़े अच्छे विचारों का माहौल बने और हमारा वातावरण शुद्ध हो श्री राम कथा में मुख्य यजमान व महिला शक्ति मंच संरक्षक होने के नाते  हम आप सभी से निवेदन करते हैं की इस धार्मिक अनुष्ठान को शानदार व सफल बनाने के लिए तन, मन, धन व हर तरह से सहयोग देकर सफल बनाएं आपके सहयोग की हर तरह से आवश्यकता है और इतने बड़े धार्मिक आयोजन सभी के सहयोग से ही करने चाहिए ताकि व्यक्तिगत रूप से किसी को घमंड ना हो कि यह कार्यक्रम मैं करवा रहा हूं बल्कि यह कहें कि हम करवा रहे हैं

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال