नवराञ में सभी मांस की दुकानो को अस्थाई बन्द किए जाने जैसे मुद्दो को उठाते हुए समग्र हिन्दू सेवा संघ हरियाणा ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन


गुरूग्राम में अवैध रूप से विक्रय किए जा रहे मांस की दुकानो को स्थाई रूप से तथा नवराञ में सभी मांस की दुकानो को अस्थाई बन्द किए जाने जैसे मुद्दो को उठाते हुए समग्र हिन्दू सेवा संघ हरियाणा ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन


गुरूग्राम :-  समग्र हिन्दू सेवा संघ हरियाणा के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को सम्बोधित एक मांग पञ सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा और उस पर त्वरित आवश्यक कार्यवाही किए जाने का जनहित में आग्रह किया।


      उल्लेखनीय है कि समग्र हिन्दू सेवा संघ हरियाणा मे सामाजिक   हिन्दू  विभिन्न राष्ट्रीय, प्रादेशिक और जिला के दो दर्जन संगठनो का साझा मंच है। देश और धर्म की रक्षा हेतु विभिन्न अवसरों पर संस्था के द्वारा सरकार और शासन के साथ तालमेल करके अमन और चैन के साथ गुरूग्राम को सुरक्षित रखने मे संघ ने अनेकों बार सौहार्द को बरकरार रखने के लिए कार्य किया है।

      आज समग्र हिन्दू सेवा संघ हरियाणा के संरक्षक महावीर भारद्वाज, रिटायर्ङ शेसन जज अनिल कुमार बिमल, अध्यक्ष ब्रहम प्रकाश कौशिक, प्रदेश महामंञी राजीव मित्तल, चेतन शर्मा, हरि गोयल तलवाङियां ने जिला उपायुक्त को सम्बोधित एक मांग पञ सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमे समग्र हिन्दू सेवा संघ ने निम्न

मांगे रखी है जिसमे बताया है कि वर्तमान मे सरकारी आंकड़ों के आधार पर चन्द भर दुकाने मांस के कटान और विक्रय के लिए निगम की विभिन्न नियम और शर्तों के आधीन पंजीकृत है , जबकि जिले मे हजारो छोटी बङी दुकानो द्वारा खुले मे कटान और विक्रय जारी है जो कि गैर कानूनी कार्यवाही का तो हिस्सा है ही ,उक्त कार्य से इन मांस के अवशेषों से समाज को विभिन्न रोगों का भी शिकार होना पङता है।



           समग्र हिन्दू सेवा संघ हरियाणा द्वारा गत कई वर्षों से नवराञो के पविञ दिनो में मांस की दुकानो को बन्द कराए जाने सम्बन्धी निवेदन पर स्थानीय शासन और निगम के सहयोग से अस्थाई रूप से बन्दी हेतु कार्य कराया जाता रहा है। विश्व प्रसिद्ध शीतला माता मन्दिर के दर्शनों हेतु अपने शहर में लाखो श्रद्धालुओ का नगर आगमन रहता है ऐसे मे अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानो के बाहर लोथङो को लटकाकर जहा मांस सेवन का व्यापारिक विज्ञापन प्रदर्शित किया जाता है , वही लाखो व्रत करने वाले और श्रद्धालुओ की भावनाएं आहत होती है ।



              गत वर्षों में सार्वजनिक स्थानों पर नमाज को पढे जाने और सरकारी जमीनो पर अवैध अतिक्रमण और कब्जा प्रयासों के मामले सामने आने पर शासन और समग्र हिन्दू सेवा संघ हरियाणा द्वारा निरन्तर तालमेल से आपसी सौहार्द को बनाऐ रखने की सभी कोशिशे की गई है। इस हेतु संघ का मत है कि मस्जिद, मदरसे और वक्फ बोर्ड की निर्धारित जगहों पर उक्त प्रक्रिया को अमल मे लाया जाऐ , क्योकि जहां एक और सार्वजनिक जगहों और निगम और सरकारी जमीनो पर  धर्मस्थल की आङ मे कब्जा लेने की कोशिशें होती है वही आपसी सौहार्द भी बिगङने का ङर रहता है।

               संघ के पदाधिकारीयो ने सोहना चौक से रेलवे स्टेशन, बस स्टैन्ङ तथा भूतेश्वर मन्दिर बसई चौक पर रेहङियो से अतिक्रमण को मुक्त कराने की मांग की है तथा सेक्टर 4 स्थित देवीलाल वृद्ध आश्रम को संघ को सामाजिक और रचनात्मक कार्यो हेतु  दिए जाने का आग्रह किया है।

           वार्ता उपरान्त सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा संघ के सदस्यों को आश्वस्त किया गया है कि शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाऐगी।



Previous Post Next Post

نموذج الاتصال