संजय सिंह की रिहाई ने मोदी सरकार की साजिशों को किया बेनकाब: डॉ. सारिका वर्मा

संजय सिंह की रिहाई ने मोदी सरकार की साजिशों को किया बेनकाब: डॉ. सारिका वर्मा

आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता ने न्यायपालिका के निर्णय का जताया आभार।

कहा, आम आदमी पार्टी की सोच को कैसे कैद कर पाएंगे मोदी जी।

3 मार्च गुरूग्राम 


दिल्ली शराब नीति से जुड़े घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के सांसद व नेता संजय सिंह की रिहाई पर आप नेताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सारिका वर्मा ने न्यापालिका की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया है। जारी बयान में डॉ. सारिका वर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के बीच न्यायपालिका से लोगों का भरोसा उठता जा रहा था, लेकिन संजय सिंह की रिहाई को लेकर सीजेआई के आदेश के बाद एक नई उम्मीद जगी है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की ईमानदारी और कर्मठता के बारे में पूरी दिल्ली जानती है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जिस मेहनत व लगन से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। 


संजय सिंह जैसे कर्तव्यनिष्ठ नेता की दिल्लीवासियों को जरूरत है,  लेकिन मोदी सरकार को दिल्ली का हित बर्दाश्त नहीं हो रहा। जनता के लोकप्रिय बनते जा रहे आप के दिग्गज नेताओं को झूठे आरोपों में फंसा कर मोदी सरकार अपने डर को स्वयं उजागर कर रही है। डॉ. सारिका वर्मा ने कहा कि जबसे INDIA अलायंस बना है तबसे प्रधानमंत्री बुरी तरह बौखलाए हुए हैं, क्योंकि उन्हें अपनी हार साफ नजर आ रही है। मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के नेताओं को तो गिरफ्तार करवा सकती है लेकिन उनकी सोच को कैसे कैद करेंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल देश को भ्रष्ट लोगों से बचाने के लिए चट्टान की तरह खड़े हैं। लोकतंत्र को ज्यादा समय तक कैद नहीं किया जा सकता। आप के ईमानदार नेताओं को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। देश में पहली बार एक सिटिंग चीफ मिनिस्टर को गिरफ्तार किया गया है। लोक सभा चुनावों से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार करने की बहुत बड़ी साजिश चली गई है, लेकिन केजरीवाल जी के साथ करोड़ों लोगों का आशीर्वाद है। उनका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। 


डॉ. सारिका वर्मा ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में हुए शानदार कामों की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल समेत आप के अन्य नेताओं के शरीर को गिरफ्तार कर सकती है लेकिन उनकी सोच को नहीं। विपक्ष से लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने की बजाय बीजेपी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर चुनाव लड़ना चाहती है। राजनैतिक व लोकतांत्रिक मर्यादाओं को एनडीए सरकार ने तार-तार कर देश पर अघोषित आपातकाल थोपने का प्रयास शुरू कर दिया है। जिसे देश की जनता बखूबी समझ रही हैl हम सभी मजबूती से दिल्ली की अति लोकप्रिय सरकार के साथ खड़े हैं। तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ईडी, सीबीआई और आईटी का दिन रात दबाव है। यह ज्यादती अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मोदी सरकार को जवाब देश की जनता देगी। अपनी इन गलत नीतियों का परिणाम जल्द भाजपा के सामने आने वाला है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال