सेक्टर 23 गुरुग्राम में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

 सेक्टर 23 गुरुग्राम में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह


सेक्टर 21, 22, 23 और पालम विहार के निवासियों ने दिखाई सामाजिक एकता। 


पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि


रंगों के साथ भाईचारे और सौहार्द का दिया गया संदेश


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक भोज के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

गुरुग्राम। देश की राजधानी नई दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्र के शहर साइबर सिटी मेट्रोपॉलिटन गुरुग्राम में सेक्टर 23 गुरुग्राम में “वैश समाज” द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेक्टर 21, 22, 23 तथा पालम विहार के सैकड़ों निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामाजिक एकता का परिचय दिया।


कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री उमेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग और सौहार्द की भावना मजबूत होती है।


समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें श्री राजेश गर्ग, श्रीमती अंजू गुप्ता (Om shivam Build tech palam vihar), श्री नरेश कुमार गुप्ता (Balaji Property, Palam Vihar), श्री सुनील गोयल (CEO MDS Group) सहित कई प्रतिष्ठित नागरिक शामिल रहे।


इसके अतिरिक्त, श्री सतीश सिंघल, श्री राम कुमार गुप्ता (वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता), सुभाष चंद्र गुप्ता, श्री अजय मंगला, श्री लवलीन सिंघल, श्री प्रमोद अग्रवाल, श्री पंकज कुमार गर्ग,श्री H.c बंसल साथ ही कई आम सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं तथा बच्चों और महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों पर प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।


समारोह का समापन सामूहिक भोज एवं शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समाज में एकजुटता और आपसी भाईचारा बना रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال