11 और 12 मई को हर बूथ और घर-घर जाएंगे भाजपा के कार्यकर्ता : कमल यादव

 11 और 12 मई को हर बूथ और घर-घर जाएंगे भाजपा के कार्यकर्ता : कमल यादव

जिला अध्यक्ष कमल यादव ने पटौदी, बादशाहपुर, सोहना और गुरुग्राम विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं की ली बैठक


विकसित भारत बनाने के लिए मोदी का प्रधानमंत्री बनना जरूरी : कमल यादव


गुरुग्राम, 8 मई। लोकसभा चुनाव को प्रचंड वोटों से जीतने के लिए भाजपा 11 और 12 मई को घर-घर जाने का अभियान चलाएगी। बुधवार को गुरुग्राम भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुग्राम, पटौदी, सोहना और बादशाहपुर विधानसभा के मोर्चों के अध्यक्ष और प्रभारी व मंडलों के अध्यक्ष और प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में कमल यादव ने कार्यकर्ताओं को हर बूथ और हर घर में जाकर लोगों से संपर्क करने के दिशा निर्देश दिए हैं। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को 80 वर्ष से उपर के बुजुर्ग मतदाताओं के चयनित करने की भी बात कही। 

भाजपा जिला मीडिया सह प्रमुख पवन यादव ने कहा कि जिला अध्यक्ष कमल यादव ने चारों विधानसभाओं में आज अलग- अलग बैठकें ली हैं। जिला अध्यक्ष कमल यादव ने हर बूथ, हर घर संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी हैं। कमल यादव ने कहा है कि 11 और 12 मई को कार्यकर्ता हर बूथ पर रहेंगे और लोगों से मिलकर उन्हें पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। कमल यादव ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता इन दो दिनों में हर घर जाएंगे और लोगों से मिलकर उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। 

सह मीडिया प्रभारी पवन यादव ने बताया कि जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि घर-घर जाकर लोगों को समझायें कि देश के विकास के लिए भाजपा आगामी वर्षों में कैसे आगे बढ़ेगी। कमल यादव ने कहा कि भाजपा विकसित भारत के लिए काम कर रही है और जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है। 

पवन यादव ने बताया कि पटौदी, गुरुग्राम, सोहना और बादशाहपुर विधानसभाओं की बैठकों में जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा हर चुनाव जीतती आ रही है। कमल यादव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की जीत को इस बार पूरे देश में सबसे बड़ी जीत बनाना है। कमल यादव ने कहा कि गुरुग्राम का जिला के एक-एक घर पर कार्यकर्ताओं को जाना है और कमल के फूल पर बटन दबाने की अपील करनी है। 

सह मीडिया प्रभारी ने कहा कि जिला अध्यक्ष कमल यादव ने बैठकों में कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हार के डर से घबराई हुई है। कांग्रेस लोगों में भ्रम पैदा कर रही है। कमल यादव ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस के झूठ से लोगों को भी बचाएं और कांग्रेस की झूठ की पोल भी खोलें।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रामबीर भाटी, सर्वप्रिय त्यागी, बिमला चौधरी, सज्जन यादव, महेश दायमा, गौरव चुग, प्रदीप चौधरी, मुकेश शर्मा, जयवीर यादव, दौलत राम, रामनिवास यादव, वीरेंद्र सरपंच, भूपेंद्र यादव, सोनिया यादव, मयंक निर्मल, प्रदीप गुर्जर, कृष्ण गुर्जर, कंवलदीप सिंह, देवेन्द्र यादव, कृष्ण यादव,अभय चौहान, अजीत भारद्वाज, प्रियव्रत कटारिया,अभिषेक गुलाटी,धर्मेंद्र बजाज और सभी मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال