कमल यादव को मिली बल्लभगढ़ जिला प्रभारी की जिम्मेदारी

कमल यादव को मिली बल्लभगढ़ जिला प्रभारी की जिम्मेदारी


नया दायित्व मिलने पर कमल यादव ने भाजपा नेतृत्व का जताया आभार


गुरुग्राम, 18 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडोली ने पूर्व जिला अध्यक्ष कमल यादव को बल्लभगढ़ जिला प्रभारी नियुक्त किया है। नए दायित्व मिलने पर कमल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष बडोली सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

कमल यादव भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने पार्टी की सेवा को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। पिछले 25 वर्षों से निरंतर पार्टी सेवा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष से लेकर गुरुग्राम जिला अध्यक्ष तक का सफर तय किया है।

भाजपा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए अब उन्हें बल्लभगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि कमल यादव के नेतृत्व में बल्लभगढ़ में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा और पार्टी की विचारधारा को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

कमल यादव ने कहा कि वे संगठन की नीति और सिद्धांतों का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बल्लभगढ़ जिले में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में वे सफल होंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में कमल यादव की नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है। उनकी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और संगठन कौशल को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال